Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 (17:18 IST)
Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 (18:46 IST)
भारत के स्टार एथलीट अविनाश साबले (Avinash Sable) ने एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 8:19:50 समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए सोने का तमगा अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2023 में एथलेटिक्स में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है।
19वें एशियाई खेलों में रविवार को भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ स्पर्धा में रिकार्ड समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अविनाश साबले ने आज एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में 8:19:53 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
इस जीत के साथ अविनाश साबले एशियाई खेलों के इतिहास में 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं। एशियाई खेलों यह भारत का 12वां स्वण पदक है तथा एथलेटिक्स के स्पर्धा में तीसरा पदक है।
किसान के बेटे हैं साबले : अविनाश साबले के माता-पिता दोनों ही किसान थे। ट्रांसपोर्ट नहीं होने के कारण अविनाश रोज अपने स्कूल दौड़ कर जाया करते थे। वे अपने स्कूल जाने के लिए हर दिन 6 किलोमीटर दौड़ते थे। उन्होंने कभी भी बड़े होकर किसी भी खेल में अपना करियर बनाने को नहीं सोचा था, लेकिन अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने 12वीं के बाद सेना ज्वाइन करने का मन बनाया।
गोला फेंक में स्वर्ण : भारत के तेजिंदारपाल सिंह तूर ने रविवार को एशियाई खेलों के गोला फेंक (शॉटपुट) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।