5-3 से दक्षिण कोरिया को हराकर भारतीय हॉकी टीम पहुंची एशियाड के फाइनल में

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (15:45 IST)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को एशियाई खेल 2023 में पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हरा दिया है।भारत ने आज जीत की लय बरक़रार रखते हुए आक्रमक अंदाज में पहले क्वार्टर में 3-0 गोल किए।

मजबूत डिफेंस के साथ भारत ने कोरिया को गोल करने करने मौके नहीं दिया। खेल शुरू होने के पांच मिनट बाद हार्दिक सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद मनदीप सिंह ने 11वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर के आखिरी समय में ललित उपाध्याय ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

दूसरे क्वार्टर में भारत को गोल के ज्यादा मौके नहीं मिले। भारत के लिए चौथा गोल अमित रोहदास ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया। इस क्वार्टर में कोरिया ने दो गोल दागे। दोनों गोल मंजे जंग ने किए, जिसमें पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए दूसरा गोल था। पहले हाफ की समाप्ति तक मैच में भारत ने 4-2 से अपनी बढ़त को बनाए रखा।

खेल में दक्षिण कोरिया ने चौथे क्वार्टर में अटैक करना जारी रखा। वहीं, भारत ने गोल करने की लगातार कोशिश की और 54वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए गोलकर स्कोर 5-3 कर दिया। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जीत हासिल की।भारत अब अपना पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबला में शुक्रवार को चीन या जापान से खेलेगा।(एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख