वर्ष 2013 में जानिए अपनी सेहत के सितारे

2013 और आपकी सेहत के सितारे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
सेहत के सितारे अपनी राशि से छठी राशि के स्वामी व उन पर पड़ने वाले ग्रहों से जाना जाता है। आइए जानते हैं बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा 2013 सेहत की दृष्टि से : -

मेष राशि : -
मेष राशि वालों के लिए सेहत की दृष्टि से मिलीजुली स्थिति का वातावरण रहेगा। फिर भी डरने वाली बात नहीं है। खानपान का अवश्य ध्यान रखें।

वृषभ राशि : -
वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत कुछ ठीक रहेगा। फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि : -
मिथुन राशि वाले इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तो अनुकूल स्थितियां बन सकती है। बीमारी की हालत में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा मेहनत से बचें।

कर्क राशि : -
कर्क राशिवालों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक-ठीक रहेगा। मौसमी बीमा‍‍‍रियों को छोड़ किसी गंभीर बीमारी के योग नहीं है। जो पहले से बीमार हैं वे सजग रहें।

सिंह राशि : -
FILE
सिंह राशिवालों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम ही रहेगा, कामकाज में मन लगेगा। मौसमी बीमारी को छोड़ अन्य किसी गंभीर बीमारी का खतरा नहीं है।

कन्या राशि : -
कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से साधारण ठीक रहेगा। खानपान के मामलों में संभल कर चलना होगा। किसी भी प्रकार से लापरवाही से बचें। बीमारी की हालत में तुरंत इलाज उत्तम रहेगा।

तुला राशि : -
तुला राशिवालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक है। थोड़ा परिश्रम स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखेगा। खानपान का ध्यान रखें बाकी समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि : -
वृश्चिक राशिवालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष काफी लाभदायक रहेगा। पिछली परेशानियों से राहत मिलेगी। उत्साह बरकरार रहने से स्वस्थ रहेंगे।

धनु राशि : -
धनु राशिवालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष ठीक रहेगा। कभी-कभी खानपान की गड़बडी से विपरित असर भी देखने को मिल सकता है, अतः सावधानी बरतें।

मकर राशि : -
मकर राशिवालों के लिए स्वास्थ्य संबंधित मामलों में मौसमी बीमारी को छोड़ किसी गंभीर बीमारी की आशंका नहीं है। जो पहले से बीमार हैं वे भी सुधारजनक स्थिति में रहेंगे।

कुंभ राशि : -
कुंभ राशिवालों के लिए स्वास्थ्य के मामलों में यह वर्ष बहुत उत्तम कहा जा सकता है। खानपान के मामलों में सतर्कता आपके लिए लाभदायक ही रहेगी।

मीन राशि : -
मीन राशिवालों के लिए स्वास्थ्य के मामलों में यह वर्ष ठीक रहेगा। खानपान का समय पर ध्यान रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल