कर्क राशि और वर्ष 2013

कर्क राशि और वर्ष 2013 का भविष्य फल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

कर्क- इस राशि व लग्न वाले जातक मिलीजुली कदकाठी के होकर अक्सर गौर वर्ण होते हैं। स्वभाव से नरम, भावना प्रधान, कल्पनाशील, कवि ह्रदय भी होते हैं। जलतत्व प्रधान होने से कभी-कभी गोलमटोल भी होते हैं।

शुभ रंग- सफेद व शुभ रत्न- मोती के साथ मून स्टोन।

सेहत- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक-ठीक रहेगा। मौसमी बीमा‍रियों को छोड़ किसी गंभीर बीमारी के योग नहीं है। जिन्हें पहले से कोई बड़ी बीमारी है, वे सजग रहें।

दांपत्य जीवन- पारिवारिक समय ठीक ही रहेगा। घर परिवार में विशेष कार्य हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी मधुर वातावरण रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय के मामलों में समय सहयोगी रहेगा। नवीन कार्य योजनाओं में सफलता मिल सकती है। पुराने व्यवसाय में फेरबदल कर लाभ पा सकते हैं।

नौकरीपेशा - नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखद ही रहेगा। उन्नति के योग भी हैं। बेरोजगार प्रयास करें तो अपने कार्य में सफल भी होंगे।

आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में संभल कर चलना होगा। जोखिम के कार्यों में धन लगाने से बचना होगा। जनवरी के बाद स्थिति में सुधारजनक माहौल रहेगा।

शत्रु पक्ष- शत्रु पक्ष पर अपनी रणनीति से सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर चलना होगा।

नए साल में कर्क राशि के सितारे


नए साल में कर्क राशि के सितारे

जनवरी- दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। कार्य में सफल होंगे।

फरवरी- आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक है। परिवारिक दायित्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी।

मार्च- यह मास आपके लिए उत्तम है। सोचे कार्य में सफलता पाएंगे। भाग्योन्नति में समय ठीक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। मातृ पक्ष से चिंता रह सकती है। धन लाभ हो सकता है।

अप्रैल- व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। स्वास्थ्य के मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा सतर्कता रखें। जोखिम के कार्य में हाथ ना डालें। शत्रु पक्ष से राहत मिलेगी।

मई- समय अनुकूल होने से पिछली समस्याओं का समाधान निकलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग के साथ प्रगति पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्ति सुधार महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

जून- बाहरी मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। संतान के मामलों में व्यस्तता रहेगी। लेन-देन के कार्य में संभल कर चलना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे।

जुलाई- पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। व्यस्तता रहेगी। जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रादि के मामलों में भी सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा संभल कर चलें।

अगस्त- अकस्मात लाभ के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। परिवारिक कार्य में प्रगति आएगी। मातृ पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। संतान का सहयोग मिलेगा।

सितंबर- सावधानीपूर्वक किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। मकान भूमि संबंधित मामलों में समय सुखद ही रहेगा। वाहनादि पर खर्च होगा। स्त्री से सहयोग मिलेगा।

अक्टूबर- महत्वपूर्ण कार्य में बड़ों का सहयोग लेकर सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्त्री पक्ष के कार्य भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में मिलीजुली स्थिति रहेगी। संतान से प्रसन्नता तथा सहयोग रहेगा।

नवंबर- परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति का वातावरण रहेगा। मातृ पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलने से राहत पाएंगे।

दिसंबर- आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। मकान भूमि संबंधी कार्य बनेंगे। संतान के कार्य में खर्च होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। परिश्रम अधिक करना होगा।
Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त