सिंह राशि और वर्ष 2013

सिंह राशि और वर्ष 2013 का भविष्यफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

सिंह- इस राशि व लग्न वालों का स्वामी सूर्य है। यह साहसी, महत्वाकांक्षी, प्रभावशील, सर्वगुणसंपन्न होते हैं। यह उत्तम कदकाठी के होते हैं। प्रशासनिक सेवाओं में भी सफल होते हैं। अन्य बातें सूर्य की स्थिति पर निर्भर करती है।

शुभ रत्न- माणिक शुभ रंग- गुलाबी।

सेहत- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। कामकाज में मन लगेगा। मौसमी बीमारी को छोड़कर अन्य किसी गंभीर बीमारी का खतरा नहीं है।

दांपत्य जीवन- पारिवारिक मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। विशेष कार्य योजनाओं में सफलता पा सकते हैं। मकान-जमीन से संबंधित कार्य बनेंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय के मामलों में यह वर्ष थोड़ा संघर्षमय रहेगा। जवाबदारी के कार्यों में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में नवीन कार्ययोजना भी बन सकती है।

नौकरीपेशा - नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष कुछ राहत भरा रह सकता है। इस वर्ष आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्थानान्तरण के योग भी हैं।

आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। आप अपनी योग्यता के बल पर सुधारजनक स्थिति पा सकते हैं। अकस्मात धन लाभ के योग कम हैं।

शत्रु पक्ष- शत्रु पक्ष इस वर्ष आप पर भारी नहीं रहेंगे आप ही उन पर भारी पड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी। किसी बाहरी व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा।

नए साल में सिंह राशि के सितारे


नए साल में सिंह राशि के सितारे

जनवरी- शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। स्वप्रयत्नों से कामकाज में सफल होंगे। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। मित्र वर्ग का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा कार्य में ध्यान रखकर चलें।

फरवरी- दैनिक व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जीवनसाथी से लाभ होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव रहेगा। नाना-मामा से लाभजनक स्थिति रहेगी।

मार्च- समय का सदुपयोग कर आप अपने कार्य में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। मातृ पक्ष में चिंता रहेगी, घर परिवार में समय ठीक रहेगा।

अप्रैल- भाग्योन्नति में समय सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। धर्मकर्म में आस्था बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय में समय ठीक-ठीक रहेगा।

मई- उत्साहजनक समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सोचे कार्य भी समय पर पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय में समय प्रगतिकारक रहेगा। स्त्री वर्ग से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग देना होगा।

जून- व्यापार-व्यवसाय में समझदारी से चलना होगा। जोखिम के कार्य में हाथ ना डालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नौकरी पेशा के लिए ध्यान रखकर चलना होगा। स्त्री पक्ष से चिंता रह सकती है।

जुलाई- आप अपने सामर्थ्यानुसार सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा।

अगस्त- इच्छित कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक प्रयासों में सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। संतान के कार्य में खर्च होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।

सितंबर- पराक्रम द्वारा आप अपने कार्य में सफल होंगे। इष्ट मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी के प्रभाव से कार्य बनेंगे। धन की बचत के योग भी हैं। बाहरी मामलों में सावधानी रखें।

अक्टूबर- समय का सदुपयोग कर लाभांवित होंगे। स्वास्थ्य अधिकतर ठीक ही रहेगा। कुटुंब के मामलों में सावधानी रखनी होगी। जीवनसाथी से धन लाभ के योग उत्तम हैं। दैनिक व्यवसाय में भी प्रगति होगी।

नवबंर- भाग्योन्नति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में समय सुखद है। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

दिसंबर- पराक्रम में वृद्धि होगी। भाईयों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के मामलों में सहयोग पाएंगे। पारिवारिक कार्य में खर्च रहेगा। संतान पक्ष के कार्य में सहयोग देना होगा। व्यापार-व्यवसाय में मिलीजुली स्थिति रहेगी ।
Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल