तुला राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014

तुला राशि : वार्षिक भविष्यफल 2014

Webdunia
- आचार्य डॉ. संजय

FILE

वार्षिक भविष्यफल 2014 : कैसा रहेगा तुला राशिवालों के लिए 2014


तुला राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। संतोषी, न्यायप्रिय, संतुलित और दूरदर्शिता के साथ यथार्थवादी होते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और अपनों के हितों की अवहेलना होते नहीं देख सकते है।


परिवार : पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष मिश्रित रहेगा। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति का गोचर आपके भाग्य स्थान पर है, परिवार के साथ तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में परिवारिक असंतोष के कारण कुछ विवाद हो सकता है।



स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। वर्ष के प्रथम भाग में शनि और राहु दोनों ही प्रथम भाव में स्थित है अत: इस समय स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। जुलाई से राहु का प्रभाव प्रथम भाव से कम हो जाएगा और स्थितियां ठीक हो जाएंगी।



प्रेम-दांपत्य : वैवाहिक कार्यों और प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। विवाह योग्य जातकों के लिए इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के योग हैं। विवाहित जातकों को अपने दाम्पत्य जीवन को लेकर समझदारी से रहना होगा। विवाद होने के योग भी बन रहे हैं।



कार्यक्षेत्र-रोजगार : यह वर्ष मिश्रित रहेगा। बृहस्पति की अनुकूलता सफलता दिलाएगी। काम को पूरा करने के लिए उत्साह और विश्वास बना रहेगा। व्यवसाय के लिए की गई लंबी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होगी। अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा। राहु और शनि की प्रतिकूलता के कारण सोच-समझ कर जोखिम उठाएं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना देखे हस्ताक्षर न करें।



धन-संपत्ति : वर्ष के प्रथम भाग में अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जोखिम उठाने के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। वर्ष के दूसरे भाग में व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होने की उम्मीद है। अटका हुआ धन मिलेगा।


विद्या : यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। सामाजिक विज्ञान, गूढ़ विज्ञान और परा मनोविज्ञान वालों के लिए समय अनुकूल है। यदि इस वर्ष किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की सोच रहे हैं तो सावधानी से काम लेना होगा। परम्परागत शिक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shani ka gochar: दशहरे के ठीक 1 दिन बाद होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, 3 अक्टूबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Solar Eclipse 2026: वर्ष 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण, कहां नजर आएगा और क्या होगा इसका समय?

Sharad purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा, क्या करते हैं इस दिन?

karva cahuth 2025: करवा चौथ पर छन्नी से क्यों देखा जाता है पति का चेहरा, इस दिन क्यों सीधे नहीं देखना चाहिए चंद्रमा

मासिक धर्म के चौथे दिन पूजा करना उचित है या नहीं?

सभी देखें

नवीनतम

05 October Birthday: आपको 5 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अक्टूबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Shani:27 साल बाद 03 अक्टूबर को शनि देव ने किया बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल

Sharad purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए करें ये 5 अचूक उपाय

Weekly Horoscope October 2025: सितारे आपके द्वार! अक्टूबर का नया सप्ताह, जानें किस्मत, करियर और प्रेम का हाल