वृश्चिक लग्न : कैसा होगा 2014

लग्न के अनुसार जानिए नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

लग्न से जानिए 2014 कैसा होगा आपके लिए

FILE


वृश्चिक लग्न- लग्न का स्वामी मंगल वर्षारंभ में एकादश भाव में बुध की कन्या राशि पर सम होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। कुटुंब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। वॉकचातुर्य का लाभ भी पाएंगे। धन की बचत के योग रहेंगे। संतान से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी सुखद स्थिति महसूस करेंगे।

इस वर्ष आप जितना पराक्रम करेंगे, उतना अधिक लाभ पाने में समर्थ होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। शनि की उच्च स्थिति वर्ष में द्वादश भाव पर होने से शत्रु पक्ष पर सावधानी रखना होगी।

बाहरी व्यक्तियों का सहयोग मिलने से कार्य में प्रगति आएगी। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग बन सकते हैं। दाम्पत्य सुख के मामलों में वर्ष मिलाजुला कहा जा सकता है। लेखन से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। इष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

विद्यार्थी वर्ग को सतर्कता रखनी होगी। संतान को किसी कार्य में सहयोग देना होगा। शत्रु वर्ग में सावधानी रखना होगी। विवाद से बचना होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

4 खतरनाक योग चल रहे हैं, इसलिए बचकर रहें ये 5 तरह के लोग

भगवान जगन्नाथ की यात्रा में जा रहे हैं तो साथ लाना ना भूलें ये चीजें, मिलेगा अपार धन और यश

कुंडली में अल्पायु योग से बचने के 10 उपाय

सभी देखें

नवीनतम

18 जून 2025 : आपका जन्मदिन

18 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या ओरफिश का मिलना महाप्रलय का है संकेत? जानिए हिंदू पुराणों में क्या है मछली और प्रलय का कनेक्शन

वर्ष का सबसे लंबा दिन 21 जून को, जानें कारण और महत्व

भविष्यवाणी: 5 भविष्यवाणियां सच होकर ही रहेगी, कोई टाल नहीं सकता