मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014

मीन राशि : वार्षिक भविष्यफल 2014

Webdunia
- आचार्य डॉ. संजय

FILE

वार्षिक भविष्यफल 2014 : कैसा रहेगा मीन राशिवालों के लिए 2014


मीन राशि के जातक श्रद्धालु और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। आदर्शवादी और जिज्ञासु होते हैं। परमार्थ और जनकल्याण की भावना से भी ओतप्रोत रहते हैं।


परिवार : वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में राहु का गोचर सप्तम भाव में हो जाने के कारण दाम्पत्य जीवन में कठिनाइयां आएगी। बृहस्पति का गोचर विपरीत परिस्थितियों से निपटने में सहायक होगा।



स्वास्थ्य : वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। जून के महीने तक स्वास्थ्य में अनुकूलता बनी रहेगी। लेकिन जुलाई से गोचर का केतु प्रथम भाव में होने के कारण स्वास्थ्य में कुछ नरमी रह सकती है। योग और व्यायाम करते रहें और समय-समय पर जलवायु परिवर्तन करने जाते रहें।


प्रेम-दांपत्य : यह वर्ष मिलाजुला परिणाम देगा। वर्ष के आरंभ में साथी से मनमुटाव हो सकता है। लेकिन जुलाई महीने से राहु का गोचर सप्तम भाव में होने के कारण जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।




कार्यक्षेत्र-रोजगार : यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में बदलाव या मनोनुकूल नौकरी या पदोन्नति की संभावना है। सरकारी अफसरों, वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन रचनात्मकता से काम को पूरा करके ही रहेंगे।



धन-संपत्ति : वर्षभर निरंतरता बनी रहेगी। किसी नए व्यापार या व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। कहीं से अचानक कोई बडा़ लाभ भी हो सकता है। कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह साल आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा।



विद्या : अध्ययन के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। कडी़ मेनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को कार्य में रूकावट का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष का दूसरा भाग शुभ और अनुकूल है। विदेश जाकर शिक्षा लेने वालों के लिए समय मध्यम फलदायी है ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

अयोध्या से धनुषकोडी तक ये हैं श्रीराम के पौराणिक स्थानों पर स्थित 10 मंदिर

वास्तु के अनुसार कैसे घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलें?

हनुमान जी के पान के बीड़े में क्या क्या होता है, क्यों करते हैं बीड़ा अर्पित?

साल में दो बार क्यों मनाया जाता है हनुमान जी का जन्मोत्सव, जानिए रहस्य

मीन राशि में 5 ग्रहों के योग से 5 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

नवीनतम

09 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

मंगल दोष से मुक्ति के लिए हनुमानजी की पूजा करें या मंगलदेव की?

09 अप्रैल 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

मेष संक्रांति: सौर माह का पहला महीना, जानिए महत्व

9 ग्रहों में सबसे खतरनाक ग्रह कौनसा, कैसे रहें इससे बचकर?