मेष राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।


 
नया साल और आपके सितारे
 
नववर्ष का जब प्रवेश होता है तब उस समय कुछ महत्वपूर्ण ग्रह वर्ष को प्रभावित करते हैं। उनमें शनि, गुरु, राहु व केतु प्रमुख हैं। इस वर्ष शनि, वृश्चिक में और गुरु सिंह राशि में हैं। राहु और केतु की स्थिति 31 जनवरी तक इस प्रकार है। राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि के लिए नया साल कैसा रहेगा? प्रस्तुत वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है। 2016 क्या लेकर आया है मेष राशि के लिए? परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते जानिए सब एक साथ। 
 
अगले पेज पर पढ़ें पारिवारिक स्थिति.... 

 

2016 और मेष राशि की पारिवारिक स्थिति
 
मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में कुछ सामान्य उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के लिए थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। धैर्य और सतर्कता के साथ काम करना होगा। एक बात जो आपको अन्य लोगों से असामान्य बनाती है, वह है आपका अचानक आक्रोशित होना और जल्द शांत नहीं होना। यह आपके दांपत्य जीवन के लिए अच्छा नहीं है। रिश्तों की मिठास बरकरार रखने के लिए यह जरूरी है कि आप थोड़ा सहज और सहनशील रहें। वर्षभर माता के साथ संबंध उत्तम रहेंगे और आप उनसे अपने मन की सभी बातें कर समस्याओं का समाधान भी पा सकते हैं। 
 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका स्वास्थ्य... 

 

2016 और मेष राशि वालों का स्वास्थ्य 
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपके लिए उत्तम रहेगा। अगस्त तक आप सभी प्रकार के रोगों से मुक्त रहेंगे। जिंदगी सुचारु रूप से चलेगी। पेट संबंधी कुछ समस्या आ सकती हैं, बदहजमी, जोड़ों में दर्द तथा शरीर के निचले हिस्सों में भी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। मौसम बदलने के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कुछ ज्यादा हो सकती हैं। अगस्त के बाद आपको सेहत के प्रति कुछ सतर्क रहने की आवश्यकता है।
 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपकी आर्थिक स्थिति...

 

2016 और मेष राशि की आर्थिक स्थिति 
 
धन-संपत्ति के मामलों में परिश्रम और पूरी निष्ठा के साथ स्थितियां अनुकूल रहेंगी। शेयर बाजार से दूर रहना ही लाभदायक होगा। बगैर सोचे-समझे कहीं भी निवेश करने से बचें। देर-सबेर आपको ज्ञात होगा कि यह वर्ष अनावश्यक रूप से पैसे खर्च करने के अनुकूल नहीं था। हालांकि अगस्त के बाद आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा और जमा-पूंजी में भी वृद्धि होगी। यदि आप शनि और राहु की अंतरदशा या महादशा से गुजर रहे हैं तो सतर्क रहने की आवश्यकता है।
 
 
अगले पेज पर पढ़ें नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष... 

 

वर्ष 2016 नौकरीपेशा के लिए 
 
राशि से 10वें व 11वें का स्वामी शनि गोचरीय स्थिति में अष्टम भाव में है व व 11वें भाव में केतु है,  ऐसी स्थिति में अपने कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और उसे अविलंब पूरा करने की कोशिश करें। देर-सबेर आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचेंगे। इस समय आपको परेशान होने की बिलकुल जरूरत नहीं है। आपका ध्यान सिर्फ आपके लक्ष्यों पर होना चाहिए। अगस्त माह आते-आते वैसे-वैसे आपकी परेशानियां भी कम होंगी और आप पहले से बेहतर ज्यादा सुकून महसूस करेंगे। अगस्त माह के बाद गुरु की दृष्टि धनु राशि पर होने वाली है और गुरु की राहु के साथ युति हो रही है इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कब आपका भाग्य साथ देगा और कब नहीं? अतः सबसे बेहतर है कि आप अपने कर्मों पर ध्यान दें।
 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका व्यापार-व्यवसाय 

 

वर्ष 2016 और मेष राशि का व्यापार-व्यवसाय 
 
यह वर्ष व्यापारी वर्ग के लिए मिली-जुली स्थिति वाला रहेगा। व्यापार में विस्तार और नए कारोबार को शुरू करने के लिए सोचना उत्तम होगा। बेकार के कुछ मुद्दे आपके लिए रुकावटें खड़ी कर सकते हैं। प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। पैसे की आवक होती रहेगी, लेकिन यदि आप आर्थिक क्षेत्रों से संबंध रखते हैं तो थोड़ी हानि होने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें और आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। अगस्त के बाद सारी रुकावटें खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी, यही सितारों के संकेत हैं।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका रोमांस...

 

वर्ष 2016 और मेष राशि का रोमांस 
 
प्रेम-संबंधों के मामलों में मेष राशि के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। हालांकि सामाजिक उसूलों को ताक पर रखते हुए आपका प्यार परवान चढ़ सकता है, लेकिन उसमें आपकी छवि खराब होने की संभावना है। अतः हो सके तो ऐसे रिश्ते से दूरी बनाकर रखें, यही आपके लिए बेहतर होगा। अगस्त के बाद से प्रेम-संबंधों में मधुरता आने की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें, वरना रिश्तों में दरार आ सकती है।
 
अगले पेज पर पढ़ें वर्ष 2016 के अचूक उपाय... 

 

वर्ष 2016 के अचूक उपाय 
 
आपका लग्नेश मंगल है इसलिए दिन में हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा।  
 
नियमित रूप से कनकधारा स्तोत्र और श्रीसूक्त का पाठ करने से आशातीत सफलता मिलेगी। 
 
घर में सुख-शांति के लिए साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। 
 
किसी प्रकार के कूड़े-कचरे को जमा न होने दें।

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

19 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

19 फरवरी 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

मंगल ग्रह बदलेंगे चाल, क्या होगा देश दुनिया का हाल? किन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Astrology weekly muhurat: फरवरी के तीसरे सप्ताह का पंचांग कैलेंडर, जानें नए हफ्ते के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज इन जातकों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ, पढ़ें अपनी राशिनुसार 18 फरवरी का राशिफल