2018 में किस्मत चमकेगी इन खास राशियों की

आचार्य राजेश कुमार
नए साल का बेसब्री से इंतजार हो रहा है ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि नया साल उनके लिए क्या लेकर आ रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि आने वाले साल में ऐसी कौन सी राशियां है, जिनकी किस्मत खुलने वाली है.... नए साल में ग्रहों की चाल भी बदलेगी और बदले हुए ग्रह कुछ राशियों के लोगों को मालामाल बना सकते हैं। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर 2018 में खूब पैसा बरसने वाला है।
 
राशियां जिनको 2018 में खूब धन लाभ होगा –
 
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को इस साल अपनी क्रिएटिविटी की वजह से बहुत फायदा होने वाला है। शत्रु परास्‍त होंगे और धन का लाभ होगा लेकिन इस साल आपको अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखना है।
 
वृषभ राशि
आपके लिए 2018 का साल ज्‍यादा अच्‍छा तो साबित नहीं होगा लेकिन आर्थिक रूप से आपको बहुत फायदा मिलने वाला है। संतान सुख की प्राप्‍ति भी हो सकती हैं। परेशानियां आएंगीं लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का मान-सम्‍मान बढ़ेगा और लोगों के बीच उनकी तारीफ होगी। इस साल रोज़गार के नए अवसर तलाश कर रहे हैं तो आपको इस काम में सफलता मिलेगी। आय के साधन बढ़ेंगें जिससे खूब पैसा आएगा।
 
कर्क राशि
कर्क रा‍शि के लोगों के उत्‍साह में इस साल वृद्धि होगी। काम में ज्‍यादा मन लगेगा जिससे खूब पैसा कमाने का मौका भी मिलेगा। व्‍यापार में भी मुनाफा होगा और सैलरी बढ़ने की भी उम्‍मीद है।
 
सिंह राशि
अगर सिंह राशि के लोग लंबे समय से किसी कोर्ट केस में फंसे थे तो 2018 में आपको उस केस में जीत हासिल हो सकती है। भाग्‍योन्‍नति के मार्ग प्रशस्‍त होंगें।
 
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए 2018 बेहद शुभ साबित होने वाला है। हर बिगड़े हुए काम बनेंगे। 2018 में मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, इस गोचर से सबको लाभ होगा। मगर तुला राशि को कुछ खास लाभ होगा I 2018 में तुला राशि के लोगों पर मां लक्ष्‍मी की कृपा रहेगी। रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। किसी को भी पैसे उधार ना दें।
 
मकर राशि 
मकर राशि के लाभेश भी मंगल ही है और इसी वजह से इस राशि के जातक भी लाभान्वित होंगे, इन राशि वालों के लिए उत्तम लाभ बनेगा, इन राशि के लोगों के लिए नए साल में मित्रों और विदेश यात्रा के योग हैं। 
 
तुला और मकर राशि के लिए वर्ष 2018 में व्यापार के भी बहुत अच्छे योग हैं। अगर इन दोनों के जातक व्यापार की शुरुआत करना चाहे तो कदम पीछे न हटाएं क्योंकि सफलता के 100 फीसदी चांस है। 
 
धनु राशि
कहीं विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। व्‍यवसाय और नौकरी में धन कमाने के नए अवसर प्राप्‍त होंगें।
 
मीन राशि
2018 में आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। दुश्‍मनों से सावधानी बरतें वरना नुकसान हो सकता है। मेहनत से खूब पैसा कमाने में सफल होंगे।
 
आपने पढ़ ही ली होंगी वह राशियां जिनको 2018 में अपेक्षाकृत खूब धन लाभ होगा किन्तु जीवन के कुछ क्षेत्र में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। कन्या, वृश्चिक व कुंभ के लिए आर्थिक दृष्टि से सामान्य है यह वर्ष....  
 
आचार्य राजेश कुमार( दिव्यांश ज्योतिष केंद्र )
rajpra.infocom@gmail.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान, जानें उपाय

Sabse bada ghanta: इन मंदिरों में लगा है देश का सबसे वजनी घंटा, जानें क्यों लगाते हैं घंटा

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Weekly Calendar 2024 : 29 अप्रैल से 05 मई, जानें नवीन सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के घर आज आएंगी अपार खुशियां, पढ़ें 28 अप्रैल का दैनिक राशिफल

28 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

28 अप्रैल 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Astrology: कब मिलेगा भवन और वाहन सुख, जानें 5 खास बातें और 12 उपाय

अगला लेख