Astrology 2020 : नए साल में कैसा होगा ग्रहों का मंत्रिमंडल, कौन होगा राजा, कौन बनेगा मंत्री

पं. हेमन्त रिछारिया
वर्ष 2020 में ग्रहों का मंत्रिमंडल-
 
जिस प्रकार देश को संचालित करने के लिए सरकार की आवश्यकता होती है जो मंत्रिमंडल बनाकर देश को संचालित करती है ठीक उसी प्रकार शास्त्रों में ग्रहों के मंत्रिमंडल की भी व्यवस्था है। ग्रहों का यह मंत्रिमंडल समूचे विश्व को संचालित करता है। यह मंत्रिमंडल नवसंवत्सर के साथ ही प्रतिवर्ष बदलता रहता है। आइए जानते है वर्ष 2020 में ग्रहों का मंत्रिमंडल कैसा होगा। प्रमादी नामकीय संवत्सर 2077 के प्रारम्भ होते ही निम्न मंत्रिमंडल अपना कार्यभार लेकर विश्व का संचालन प्रारंभ करेगा जो निम्न प्रकार से होगा-
1. राजा (प्रधानमंत्री)- बुध -नवीन संवत्सर 2077 में राजा (प्रधानमंत्री) बुध होंगे। जो मंत्रिमंडल के प्रमुख होंगे। बुध के राजा होने से विश्व में मंगल होगा। जनता स्वस्थ रहेगी एवं सुभिक्ष व धन-धान्य से परिपूर्ण होकर सुखपूर्वक वर्ष व्यतीत करेगी।
2. मंत्री (गृहमंत्री)- देश की सरकार में जिस प्रकार गृहमंत्री को सरकार में द्वितीय स्थान दिया जाता है उसी प्रकार ग्रहों के मंत्रिमंडल में यह भूमिका मंत्री की होती है। नवीन संवत्सर 2077 में चंद्रमा मंत्री होंगे। चन्द्रमा के मंत्री होने से विश्व में सुख शांति रहेगी, फ़सल उत्पादन में अधिकता होगी, वर्षा अधिक होगी।
3. धनेश (वित्तमंत्री)- देश के संचालन हेतु वित्त की व्यवस्था करना वित्त मंत्री की ज़िम्मेदारी होती है, ग्रहों के मंत्री मंडल में यह कार्य धनेश करते हैं। नवीन संवत्सर 2077 में धनेश का यह पद गुरु के पास है। नए वर्ष में गुरु धनेश होंगे। गुरु के धनेश होने से विश्व में रोजगार बढ़ेगा, व्यापारियों को लाभ होगा। जनता को धन-धान्य का लाभ होगा।
4. दुर्गेश (रक्षामंत्री)- जिस प्रकार देश की सरकार में कभी-कभी एक मंत्री दो मन्त्रालय संभालता है उसी प्रकार ग्रहों के मंत्रिमंडल में भी ऐसा होता है। नवीन वर्ष में दुर्गेश चंद्रमा होंगे जो इस वर्ष मंत्री भी हैं। चन्द्र के दुर्गेश होने से विश्व में समुचित शासन व्यवस्था होगी।
5. रसेश (कृषि /खाद्य)- नवीन वर्ष में रसेश शनि होंगे। शनि के रसेश होने से खाद्य पदार्थों का नाश होगा। कहीं-कहीं दुर्भिक्ष व सूखा पड़ेगा। जनता रसयुक्त पदार्थों से वंचित रहेगी। दूध, दही, फ़लों के रसों के दाम बढ़ेंगे।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवेचन पंचांग आधारित होकर समूचे विश्व के संबंध में है। अत: इसे व्यक्तिगत फलित एवं केवल भारत के संदर्भ में ना देखें।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख