मेष राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022

धन की दृष्टि से शानदार साल है...

Webdunia
Astrology 2022 : धन के लिए कैसा होगा नया साल, किसे मिलेगा पैसा, किसका होगा खर्चा 
 
धन के लिहाज से साल 2022 मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं.... 
 
साल की शुरुआत बेहतर होगी। जनवरी में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक जीवन में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद कर सकते हैं घर के खर्चों या जरूरत को पूरा करने के लिए विदेश से धन का आगमन होता भी दिख रहा है, क्योंकि आपके व्यय और विदेश के द्वादश भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति आपकी आय के भाव में उपस्थित होंगे। 
 
अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति को भाग्य का साथ मिलेगा। यह  संयोग आपके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करने वाला साबित होगा। मई का महीना आपके लिए सुखद आश्चर्य का महीना साबित हो सकता है।

मई के मध्य से लेकर जून के मध्य के बीच, आपकी राशि में सूर्य देव के अनुकूल गोचर के कारण, आपको अचानक से कोई आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

अप्रैल महीने के बाद बृहस्पति के गोचर से घर में किसी तरह का मांगलिक या धार्मिक कार्य भी आयोजित किया जा सकता है। कुटुंब से विशेष आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
 
यह साल  आर्थिक रूप से शुभ फल दे रहा है, साल के अंत में आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत पा सकते हैं। नौकरी में भी धन से संबंधित खुशखबरी आ सकती है। मेष राशि वालों के लिए धन की दृष्टि से शानदार साल है। 
ALSO READ: Mesh Rashi 2022 : मेष राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Aries Horoscope 2022
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lunar Eclipse 2025: क्या इस बार का चंद्रग्रहण भी लेकर आने वाला है डर और तबाही की नई लहर?

Rahul Gandhi prediction: राहुल गांधी के बारे में चौंकाने वाली भविष्यवाणी, राहु की दशा का पड़ेगा ऐसा प्रभाव

घर के मंदिर में कितनी होनी चाहिए मूर्तियों की ऊंचाई? पूजा घर के इन नियमों की जानकारी है बेहद ज़रूरी

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व

Lunar Eclipse 2025: खग्रास चंद्र ग्रहण के दिन बचकर रहना होगा 6 राशियों को

सभी देखें

नवीनतम

06 September Birthday: आपको 6 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 सितंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Lunar Eclipse 2025: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, 122 साल पर दुर्लभ संयोग, 12 राशियों पर प्रभाव, 5 उपाय

Shradh 2025: कैसा होता है पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे का भाग्य? जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन के बाद क्या करें ताकि साल भर सुख-समृद्धि बनी रहे

अगला लेख