वर्ष 2022 में 3 पर Shani ki Sade Sati और 2 पर Dhaiya, बचने के लिए करें ये 8 उपाय

Webdunia
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (14:39 IST)
वर्ष 2022 में शनि ग्रह से कुछ राशियों को मुक्ति मिलेगी तो कुछ राशि वाले इसकी चपेट में आएंगे। अगले वर्ष शनि जब करेगा राशि परिवर्तन ( shani transit 2022 in hindi ) तब 3 राशि वालों पर साढ़ेसाती और और 2 राशियों को झेलना होगी शनि की ढैया की मार। आओ जानते हैं इससे बचने के उपाय।
 
साढ़े साती और ढैया : अगले वर्ष धनु से साढ़ेसाती हटेगी और तुला एवं मिथुन वालों को शनि की ढैया से मुक्ति मिलेगी। अगले वर्ष अर्थात 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर से निकलकर जब कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे तब मीन, कुंभ और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक पर राशि पर शनि की ढैय्या लगेगी। यानि वर्ष 2022 में मीन, कुंभ और मकर को साढ़े साती रहेगी जबकि कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या लगेगी।

 
वर्तमान में शनि ग्रह के मकर राशि में रहने के कारण वर्ष 2021 में धनु, मकर और कुंभ इन तीन राशियों पर साल 2021 में शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) चल रही है जबकि मिथुन और तुला पर ढैय्या (Dhaiya) चल रही है।
 
साढ़े साती के 3 चरण ( Sade Sati ke teen charan ) : कहते हैं कि शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में शनि जातक की आर्थिक स्थिति पर, दूसरे चरण में पारिवारिक जीवन और तीसरे चरण में सेहत पर सबसे ज्‍यादा असर डालता है। ढाई-ढाई साल के इन 3 चरणों में से दूसरा चरण सबसे भारी पड़ता है।
Shani Dev Story
साढ़े साती से बचने के उपाय ( Shani ki sade sati se bachne ke upay ) : 
 
1. कम से कम 11 शनिवार को शनि मंदिर में छाया दान करें।
 
2. अंधे लोगों को समय समय पर खाना खिलाते रहें।
 
3. साफाईकर्मी, मजदूर और विधवाओं को कुछ न कुछ दान देते रहें।
 
4. हनुमान जी की शरण में रहें और नित्य हनुमान चालीसा पढ़ते रहें।
 
5. शराब न पीएं, ब्याज का धंधा न करें और न ही झूठ बोलें। पराई महिला पर बुरी नजर न रखें। अपने कर्मों को शुद्ध बनाकर रखें।
 
 
6. शनि मंदिर में शनि से जुड़ी वस्तुएं दान करते रहें। 
 
7. कुत्ते, कौवे या गाय को रोटी खिलाते रहें।
 
8. शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में दिया जलाते रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख