Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Singh Rashi 2022 : सिंह राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

हमें फॉलो करें Singh Rashi 2022 : सिंह राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
, गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (16:51 IST)
Singh Rashi 2022
Leo Monthly Horoscope 2022: सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा जनवरी से दिसंबर तक का माह। इस वर्ष क्या होगा खास। नए वर्ष 2022 में कैसा रहेगा आपका भविष्यफल। वार्षिक राशिफल वर्ष 2022 के अनुसार सिंह राशि के लिए हर महीने का (Singh Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) भविष्यफल यहां जानिए संक्षिप्त में।
 
1. सिंह राशि जनवरी माह 2022 (Leo zodiac sign January 2022) : इस माह परिवार के बीच बैठकर आप सभी आपसी मतभेद भुलाकर किसी बात को लेकर चर्चा करेंगे और समाधान निकलेगा। यदि आप सभी सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनेंगे तो सकारात्मक माहौल बनेगा। इस माह समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के किसी एक सदस्य की नौकरी लगेगी। पारिवारिक माहौल सुख और शांति से गुजरेगा।
 
यदि कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए अच्‍छा है। आपको अपने व्यापार का विस्तार करने के बारे में सोचना चाहिए। प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे तो भविष्‍य में अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो थोड़ा आराम मिलेगा और कार्यस्थल पर शांति का माहौल रहेगा। स्ट्रेस कम होगा। सरकारी कर्मचारी या अधिकारी हैं तो उनके लिए यह समय कठिन है, सतर्क रहें किसी मामले में उलझ सकते हैं।
 
छात्रों के लिए यह परीक्षा का समय है। आपको मार्गदर्शन और सहयोग की जरूरत होगी। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इसमें सफल होंगे। हालांकि आपको इंटरव्यू के लिए कड़ी तैयारी करना होगी, तभी बेहतर परिणराम मिलेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा है तो आशा पूरी होगी। स्कूली छात्र कुछ नया करने की न सोचें। बस अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दें। मित्रों के साथ ज्यादा समय न बिताएं। यदि संगत गलत है तो नुकसान उठाएंगे।
आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। दोनों के बीच आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव तो आएंगे, परंतु बात जम नहीं पाएगी। यदि आप किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो समस्या खड़ी होने वाली है। 
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह ठीक नहीं है। आपको पेट संबंधी समस्या जैसे कब्ज, गैस, अपच व दस्त आदि हो सकते हैं, अत: आप पौष्टिक आहार ही लें। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर चिंता मन में बनी रहेगी। 
 
2. सिंह राशि फरवरी माह 2022 (Leo zodiac sign February 2022) : इस माह में गृह कलेश का अंत हो जाएगा। बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से पुरानी बातों पर चल रहा मतभेद सुलझ जाएगा। सभी सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना लगा रहेगा। रिश्तेदारों से भी सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। पड़ोसी आपसे खुश रहेंगे।
 
यदि आप कारोबारी हैं तो इस माह अगले माह की मेहतन रंग लाएगी और इस माह शुभ फल मिलेगा। इसके साथ ही आप किसी के साथ मिलकर निवेश करेंगे तो लाभ होगा। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। भविष्य की रणनीति तैयार होगी जिसका आपको फायदा मिलेगा।
 
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहें अन्यथा आप फंस सकते हैं। हालांकि किसी खास सहकर्मी का साथ मिलेगा। आपको अपने काम से काम रखना चाहिए। गलत काम करने से बचें और सभी के साथ मिल-जुलकर काम करें।
 
कॉलेज और स्कूली छात्रों के लिए यह परीक्षा का समय रहेगा। ऐसे में ज्यादातर समय पढ़ाई में व्यतीत होगा। हालांकि इस माह आपका घूमने या खेलने का मन करेगा, जो कि आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सरकारी नौकरी की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी से मार्गदर्शन और सहयोग लेना चाहिए। हालांकि यदि सतर्क नहीं रहें तो कोई ठोस निर्णय नहीं निकलेगा।
 
विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है और बात जम भी सकती है। पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में हैं तो संबंध मधुर बनेंगे और उनके साथ रिश्तों में आगे बढ़ेंगे। आपके इस रिलेशन का खुलासा होने की संभावना भी है।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है, क्योंकि आप इस माह सेहत को लेकर लापरवाह रहेंगे जिसके चलते किसी लंबी बीमारी की चपेट में आने की आशंका है। आपके साथ कुछ अनहोनी घटित हो सकती है। हालांकि मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।
3. सिंह राशि मार्च माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope March 2022) : यह माह पारिवारिक रिश्तों में और मजबूती वाला है। परिवार में कुछ स्पेशल होगा। धार्मिक आयोजन के साथ ही सभी तरह के सुख और सुविधा बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
यदि आप व्यापारी हैं तो यह माह अति उत्तम रहेगा। लाभ के साथ ही व्यापार में किए गए विस्तार के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नए ग्राहकों के साथ ही नए संबंध बनेंगे। आपके लिए जोखिम उठाने का समय है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोचेंगे। आपको नई नौकरी के ऑफर भी मिलेंगे। हालांकि आपको सोच-समझकर निर्णय लेना होगा।
 
यदि आप कॉलेज के छात्र हैं तो इस माह आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको इस पर ध्यान देना होगा, क्योंकि यह आपके जीवन में बहुत काम आएगा। स्कूली छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई को लेकर आपे माता-पिता चिंतित रहेंगे। आपने यदि अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया तो आगे समय कठिन रहेगा।
 
किसी खास परीक्षा की तैयार कर रहे हैं तो सजग रहें, क्योंकि आपकी जरा-सी चूक आपको असफल कर सकती है। आप यह जानते ही हैं कि 1 नंबर भी कितना महत्व रखता है। सरकारी नौकरी के परीक्षार्थियों के लिए यह माह शुभ है। यदि आप कोचिंग क्लास जाते हैं तो इसका लाभ मिलेगा।
 
आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी और परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु यात्रा में अड़चनें भी हैं। अविवाहित हैं तो संबंध तय हो जाने की संभावना है। पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में हैं तो शक का कारण आपसी विवाद हो सकता है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह मास सिरदर्द वाला है। थोड़ा-बहुत घुटनों में भी दर्द हो सकता है। यदि आपने पिछले माह बताई गईं बातों पर ध्यान दिया है तो इस माह आपकी सेहत में सुधार होगा। हालांकि आपको किसी बात की चिंता पूरे माह सताएगी। मन की बात को किसी खास के साथ शेयर करना सीखें।
 
4. सिंह राशि अप्रैल माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope April 2022) : पिछले माह की अपेक्षा यह माह पारिवारिक जीवन के लिए और भी अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। 
 
यदि आप कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए ठीक नहीं हैं, क्योंकि आपके व्यवहार से आपके पुराने ग्राहक आपसे दूर हो जा सकते हैं। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह माह आपके लिए अच्छे परिणाम वाला नहीं रहेगा। जोखिम लेने से बचें। 
 
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको नया कार्य या जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आपने इसे सहर्ष अपनाया तो इस माह आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। सरकारी कर्मचारी हैं तो लोग आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। 
 
कॉलेज के छात्र हैं तो इस माह आपको आपके सहपाठी का सहयोग और सीनियर का मार्गदर्शन मिलेगा। स्कूली छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन करेंगे तो उन्हें लाभ होगा। सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों के लिए यह अनुकूल समय है। कड़ी मेहनत करेंगे तो सफल होंगे। हालांकि आपको करियर चुनने में अपने माता-पिता या शिक्षक की सलाह जरूर लेना चाहिए।
 
आप यदि विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोनों का भविष्य सही रहेगा। अविवाहित हैं तो या तो रिश्ता तय हो जाएगा या विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो दोनों के रिश्तों में तनाव के साथ ही वाद-विवाद होगा।
इस माह आपको अपने पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। यह माह आपके स्वास्थ्य के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। यदि आपको अस्थमा या श्वास से जुड़ी कोई बीमारी है तो इस माह अपना विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक बेचैनी रहेगी।
webdunia
Leo Monthly Horoscope 2022
5. सिंह राशि मई माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope May 2022) : इस माह में परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। हालांकि ऐसे में बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से मामला सुलझ जाएगा। आपको संयम से काम लेना चाहिए, क्योंकि परिवार में माहौल शांतिपूर्ण बना रहता है तभी उन्नति होगी और नई खुशी मिल सकती है।
माह के अंत तक परिवार में कोई नई खुशी आ सकती है, जैसे कि किसी की नई जॉब का लगना या बच्चों का अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होना इत्यादि। घर के बाहर कोई नवनिर्माण भी करवाया जा सकता है।
 
कारोबारी के लिए यह माह नुकसान की भरपाई का माह साबित होगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। उचित निर्णय और सलाह से व्यापार में तरक्की होगी। नौकरीपेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो अच्छा माहौल बनेगा। एक-दूसरे के सहयोग से काम बनेंगे।
 
छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षा में असफलता हाथ लगने से पढ़ने-लिखने से मोहभंग होगा और व्यापार करने की सोचेंगे। हालांकि उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों की रुचि अपने विषयों में ज्यादा बढ़ेगी तथा वे नई चीजों को सीखने को लेकर भी आकर्षित रहेंगे। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का मन इस माह पढ़ाई में कम व खेलकूद में ज्यादा रहेगा। इससे परिवार में तनाव होगा।
 
विवाहित लोगों के लिए यह माह कुछ स्पेशल होने वाला है। निराशा दूर होकर आशा का संचार होगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग हैं। यदि पहले से किसी के साथ रिलेशन में हैं तो धैर्य का परिचय दें व एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें जिससे समस्या ज्यादा न बढ़े।
सेहत की दृष्‍टि से यह माह आप शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे। मन में भी बेचैनी रहेगी। ऐसे में सुबह जल्दी उठकर योग करने की आदत डालेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।
 
6. सिंह राशि जून माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope June 2022) : यह माह आपके परिवार में खुशियां लेकर आया है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा।
 
कारोबारी वर्ग के लिए आर्थिक दृष्टि से यह माह सामान्य रहने वाला है। कुछ क्षेत्रों में घाटा होने की आशंका है लेकिन कुल मिलाकर आप लाभ में ही रहेंगे। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाकर उधारी वसूलना चाहिए।
 
नौकरीपेशा के लिए यह माह सकारात्मक परिणाम वाला है। सीनियर्स से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी नौकरी है तो आपको नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। काम का बोझ बढ़ सकता है। यदि अच्छे से कार्य किया तो प्रमोशन के योग बनेंगे।
 
स्कूली छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई का बोझ कम होगा और रचनात्मक एवं खेलकूद के कार्यों में मन लगेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। भविष्य को लेकर मन में शंका बनी रहेगी।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते दोनों के बीच दूरियां और बढ़ेंगी। ऐसे में अपनी वाणी में संयम रखें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। यदि पहले से रिलेशन में हैं तो धोखे का शिकार हो सकते हैं। यह बात आपको निराशा में ले जाएगी, परंतु आपको सोचना यह चाहिए कि आप अच्छे रिलेशन में नहीं थे। अब आपको आगे बढ़ना होगा।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह सिरदर्द की समस्या वाला रहेगा। इसका कारण मानसिक तनाव और बेचैनी हो हो सकता है। आपको ठंडे दिमाग से सोचने और कसरत करने की जरूरत है। हालांकि आपको इस माह दुर्घटना से भी बचकर रहना होगा। छोटी-मोटी चोट लग सकती है या मोच हो सकती है।
 
 
7. सिंह राशि जुलाई माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope July 2022) : इस माह परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। मांगलिक कार्यों के कारण रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा या आपको किसी के यहां जाने का मौका मिलेगा। सभी का भरपूर स्नेह मिलेगा।
 
कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए चुनौतियोंभरा है। किसी भी प्रकार की जोखिम उठाने की अपेक्षा आपको भविष्य की रणनीति के लिए तैयारी करना चाहिए। व्यापार में घाटा होने की आशंका है। नौकरीपेशा हैं तो तनख्‍वाह बढ़ सकती है या आप नई नौकरी ज्वॉइन करने के बारे में सोचेंगे।
 
छात्रा के लिए यह माह अच्‍छा रहेगा। टीचर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। कॉलेज के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर इसमें सफलता के योग बनेंगे।
 
विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित हैं तो अभी आपको और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी के साथ पहले से ही रिश्ते में हैं तो आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। आप समझदारी से काम लेंगे तो गलतफहमी दूर होगी।
 
इस माह आपको गले में दर्द रह सकता है। पेट खराबी के चलते कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। आपको खानपान पर ध्यान देना चाहिए और नियमित कसरत करना चाहिए।
8. सिंह राशि अगस्त माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope August 2022) : यह माह शुभ संकेत लेकर आया है। इस माह आप पर भगवान शनिदेव की कृपा बनी रहेगी जिसके कारण परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। घर में विवाह समारोह होगा या कहीं से निमंत्रण मिलेगा।
 
कारोबारियों के लिए भी यह माह लाभ का है और नौकरीपेशा लोगों के लिए माह शुभ संकेत दे रहा है। यदि सरकारी नौकरी है तो पदोन्नति के योग हैं।
 
छात्रों के लिए यह समय उत्तम है और नए प्रोजेक्ट के साथ ही रचनात्मक कार्यों में समय बीतेगा। स्कूली छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आपको नई भाषा सीखने का अवसर मिलेगा। 
 
विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन सुखमय गुजरेगा और अविवाहित हैं तो अभी आपको और इंतजार करना होगा। हालांकि विवाह के प्रस्ताव तो आएंगे लेकिन आप सभी को होल्ड पर रख देंगे, परंतु यदि आप निर्णय लेते हैं तो घर में शहनाइयां बजेंगी। पहले से किसी के रिलेशन में हैं तो यह माह भी मनमुटाव वाला ही रहेगा।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य रहेगा। आपको शारीरिक थकान जरूर महसूस होगी, परंतु उत्तम आहार और भरपूर नींद से उसे कवर किया जा सकता है।
webdunia
Leo Monthly Horoscope 2022
9. सिंह राशि सितंबर माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope September 2022): इस माह भी परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। मांगलिक और धार्मिक कार्यों का आयोजन होने की संभावना है।
व्यापार में यदि उचित ध्यान दिया तो यह माह बहुत ज्यादा लाभ देने वाला सिद्ध होगा। नौकरी में कुशलता का परिचय दिया तो पदोन्नति के साथ ही तनख्वाह बढ़ने का समाचार मिल सकता है। दोनों ही क्षेत्रों में यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसका लाभ उठाया जा सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो पूरी होगी।
 
पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस महीने कड़ी मेहनत करने की जरूरत है अन्यथा निराश हाथ लगेगी और घर में तनाव का माहौल बनेगा। फालतू में दोस्तों के साथ टाइप पास न करें।
 
विवाहित हैं तो दोनों के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। अविवाहित हैं तो अभी और इंतजार करने का समय है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो आपसी समझ बढ़ेगी और अपने भविष्‍य के बारे में विचार-विमर्श होगा। सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य रहने वाला है।
 
10. सिंह राशि अक्टूबर माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope October 2022) : इस माह घर-परिवार में पूजा-पाठ और अनुष्ठान होने की संभावना है। रिश्तेदारी में मान-सम्मान बढ़ेगा। पड़ोसियों से मतभेद को लेकर सतर्क रहें।
कारोबारी हैं तो आपके व्यवहार के कारण आपकी प्रशंसा होगी और इसका लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए यह माह बहुत अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर वे प्रशंसा के पात्र बनेंगे। छात्रों के लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आया है। उन्हें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
विवाहित हैं तो कुछ बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव रहेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रयास जारी रखें। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो मतभेद सुलझ जाएंगे, परंतु मन में पीड़ा बनी रहेगी।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह ठीक नहीं है। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी जिसके चलते मानसिक बेचैनी के कारण नींद नहीं आएगी।
 
11. सिंह राशि नवंबर माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope November 2022) : आपके लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आया है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि फालतू के खर्चों के कारण तनाव की नौबत आ सकती है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। कुछ लोगों के द्वारा आपको भ्रमित करने का प्रयास किया जाएगा लेकिन यदि आपने समझदारी से काम लिया तो यह स्थिति भी संभल जाएगी।
 
व्यापारी हैं तो कारोबार में लाभ होगा और नई साझेदारी होने की संभावना है। नौकरीपेशा है तो यह माह चुनौतीभरा रहेगा। आपको फिर से भिड़कर काम करना होगा। छात्र हैं तो अब समय आ गया है कठिन परीक्षा देने का। आपको खेलकूद छोड़कर पढ़ाई पर ही फोकस करना होगा। कॉलेज के छात्रों को समय पर अपने प्रोजेक्ट पूरे कर लेना चाहिए अन्यथा परेशानी खड़ी हो जाएगी।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे। हालांकि बच्चों के भविष्य के लिए आप चिंता में रहेंगे। इस संबंध में कोई ठोस निर्णय लेने का वक्त है। अविवाहित हैं तो रिश्ता तय होने की संभावना है, परंतु आप निर्णय ले नहीं पाएंगे। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है।
 
12. सिंह राशि दिसंबर माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope December 2022) : यह माह आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। प्रॉपर्टी के काम सुलझेंगे। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। इस माह भी यात्रा के योग हैं।
कारोबारी हैं तो कुछ ऐसे व्यापारिक समझौते होंगे जिससे आपको आगे जाकर लाभ मिलेगा। आपके ग्राहक भी आपसे संतुष्ट दिखाई देंगे। इस माह आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन मिलने के योग हैं। सरकारी अधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। छात्रों को नया असाइनमेंट मिलेगा। शिक्षक आपसे संतुष्ट नहीं रहेंगे। आपको चाहिए कि आप अपने कोर्स पर ध्यान दें। स्कूली छात्रों के लिए यह समय अच्‍छा है। 
 
विवाहितों का जीवन सुखमय गुजरेगा। गृहिणियों के लिए यह माह सभी तरह से शुभ संकेत लेकर आया है। अविवाहित लोगों के लिए यह माह रिश्ता तय होने या विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो विवाह करने के बारे में विचार-विमर्श होगा। 
 
इस माह शारीरिक रूप से आपको कुछ सामान्य बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए अपने खानपान को सही रखें अन्यथा बाद में समस्या गंभीर हो जाएगी। मानसिक रूप से आप पहले से अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज करें महाविष्णु की उपासना : जानिए सरल विधि