धन के लिए कैसा होगा नया साल 2022, जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Webdunia
सोमवार, 17 जनवरी 2022 (05:42 IST)
Zodiac Signs Astrology
Money Horoscope 2022: अगले वर्ष संभावनाओं से भरा वर्ष है। इस वर्ष ने कई लोगों ने उम्मीद लगा रही है। हर कोई चाहता है अगले वर्ष में आर्थिक रूप से मजबूत होगा। इसी संदर्भ में आओ जानते हैं कि वर्ष 2022 में किस राशि वालों की आर्थिक स्थिति बहुत जल्दी ही हो जाएगी मजबूत और किस राशि वालों का करना पड़ेगा अभी और संघर्ष। जानिए वर्ष 2022 का आर्थिक राशिफल।
 
 
1. मेष : इस वर्ष मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति जल्दी ही मजबूत होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति, तनख्‍वाह वृद्धि होने की प्रबल संभावना है और व्यापार में लाभ के साथ ही उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। हालांकि आपको अपने परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखना होगा अन्यथा आर्थिक उन्नति के ये योग कमतर सिद्ध होंगे। इस वर्ष वाहन, प्लाट, भूमि, भवन या फ्लैट खरीदने के भी योग हैं। 
 
2. वृषभ : आपके लिए यह वर्ष आर्थिक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आय के साथ ही व्यय भी ज्यादा होगा। आपको कड़ी मेहनत करना होगी और अपने फालतू के खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। हालांकि आपके पास पैसा इतना आएगा जितना की आप सोच भी नहीं सकते लेकिन घटना, दुर्घटना और फालतू के खर्चे के योग भी बन रहे हैं। आपकी समझदारी ही आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है।
 
3. मिथुन : इस वर्ष आपको बहुत धन प्राप्त होगा। कहीं निवेश किया है तो वहां से भी धन आने की संभावना है। व्यापारी हैं तो आपका कामकाज अच्छा चलेगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो सबकुछ अच्छा रहेगा। हालांकि आपको परिवार की सेहत का ध्यान रखना होगा। ऐसे कई काम निकल आएंगे जहां खर्चा करना होगा।
 
4. कर्क : आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति और प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। धन के स्वामी सूर्य शुक्र के साथ बहुत अच्छा संयोग बना रहे हैं। इसलिए धन की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा परंतु धन की कोई कमी नहीं होगी। कुल मिलाकर आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
 
5. सिंह : आपके लिए नया वर्ष आर्थिक रूप से उत्तम रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार भी खूब चलेगा। कुल मिलाकर इस वर्ष आप आर्थिक रूप से खुद को मजबूत जल्दी ही कर लेंगे। 
Gemini Monthly Horoscope 2022,
6. कन्या : इस वर्ष आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी अधिक होगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। व्यापार पहले की अपेक्षा बेहतर चलेगा। यदि आप आलस्य छोड़कर थोड़ा और पराक्रम करेंगे तो इस वर्ष आप भी आर्थिक रूप में मजबूत बन सकते हो। 
 
7. तुला : आपके लिए इस वर्ष धन की समस्या नहीं रहेगी। भूमि या भवन खरीद सकते हो। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापारिक रूप से यह वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु आपको कड़ी मेहनत भी करना होगी। कई दूसरी समस्याएं आपके आर्थिक भविष्य में रोड़ा अटका सकती है।
 
8. वृश्चिक : आर्थिक दृष्‍टि से यह साल आपके लिए संघर्ष वाला सिद्ध हो सकता है। आपको आलस छोड़कर नौकरी हो या व्यापार दोनों ही क्षेत्र में कड़ी मेहनत करना होगी। हालांकि नौकरी में चंद्र-मंगल का योग आपको तरक्की दिला सकता है जिसके चलते आप आर्थिक परेशानी से मुक्त भी हो सकते हो। आपको समझदारी से आगे बढ़ना होगा।
 
9. धनु : मंगल ग्रह की कृपा से आपकी उन्नति और प्रगति तय है। नौकरी में सहकर्मी आपकी जमकर तारीफ करेंगे। शनि का कुंभ राशि में गोचर भी आपके लिए अच्‍छे फल प्रदान करेगा, जिसके चलते नौकरी में पदोनत्ति के साथ वेतन भी बढ़ने के योग भी हैं। व्यापारी हैं तो यह वर्ष लाभ वाला सिद्ध होगा। कुल मिलाकर यदि परिवार और सेहत पर ध्यान दिया तो आप आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएंगे। हालांकि आपको घटना दुर्घटना से बचना होगा।
 
10. मकर : इस वर्ष आपको शनि से राहत मिलेगी और नौकरी में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। कारोबार भी आपका अच्छा चलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में विशेष मेहनत करने की जरूरत होगी। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। 
 
11. कुंभ : यह वर्ष आपके लिए आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अतत: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो ही जाएगी। मंगल का राजयोग आपसे पराक्रम कराएगा। भूमि या भवन से लाभ मिलेगा। हालांकि शनि का गोचर आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा। 
 
12. मीन : इस वर्ष आप नौकरी और व्यावसायिक जीवन में तरक्की कर सकते हैं। नौकरी में पद प्रतिष्ठा, सम्मान, उच्च अधिकारीयों से भी काफी सहायता मिलेगी। व्यापारी इस वर्ष खूब धन कमाएंगे और निवेश भी खूब करेंगे। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से यह वर्ष अच्छा रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख