साल 2023 में रहें सावधान, ये हैं 4 राशियां जो होंगी परेशान |Astrology 2023 predictions

WD Feature Desk
साल 2023 12 राशियों के लिए कैसा है?  मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए जहां यह बेहतरीन साबित होगा वहीं मेष, कर्क,धनु और मकर के लिए मध्यम और मिलाजुला होगा... साथ ही 4 खास राशियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जानिए कौन सी 4 राशियां हैं वे जिन्हें नए साल में रहना होगा सावधान... 
साल 2023 में भाग्यशाली रहेंगी ये 4 राशियां, होगीं मालामाल | Astrology 2023 predictions

वृषभ राशि 2023 
साल 2023 में जिन राशियों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी जाती है उनमें पहली राशि है वृषभ... इस साल शनि-राहु-केतु का प्रकोप सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। दांपत्य जीवन में किसी गलत व्यक्ति के हस्तक्षेप से परेशानियां आएंगी। रिश्तों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आपकी राशि से सातवें भाव में केतु की उपस्थिति वैवाहिक जीवन में कई समस्याओं का योग बना रही है। 
 
इस साल आप जितना प्रयास करेंगे, बस उतना ही फल आपको मिलेगा। आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा आप अपने करीबी से कुछ ऐसा कह सकते हैं जो विवाद को जन्म दे सकता है। 
 
फरवरी से अप्रैल के बीच बृहस्पति मंगल की दृष्टि तनाव और रिश्तों में कलह का कारण बनेगी। अच्छे परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आवेग में आकर कोई निर्णय न लें। काम का दबाव रहेगा। इस वर्ष आप नकारात्मक विचारों के शिकार होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यह साल आपको सावधान कर रहा है,भूलकर भी किसी का मन न दुखाएं।  
 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- सफेद, लाल
शुभ रत्न- लहसुनिया और माणिक
सिंह राशि 2023 
साल 2023 में जिस दूसरी राशि को सतर्क रहने की जरूरत है वो है सिंह राशि... इस साल जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंताएं परेशान कर सकती हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव होगा। आपका बढ़ता गुस्सा दांपत्य जीवन पर भी गलत असर डाल सकता है। इस समय आपको सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 
 
साल के मध्य भाग तक अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से आप हैरान हो सकते हैं। व्यवसाय में भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अपनी मेहनत से आप उन पर से जल्द ही काबू पा लेंगे। साझेदारी में व्यापार करने बचें। आंखें बंद कर भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
 
रिश्तों में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, नहीं तो पत्नी-पति के बीच कोई बड़ा विवाद हो सकता है। यह वर्ष संपत्ति के मामलों में औसत फल देगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि के इस साल आपकी आर्थिक स्थिति पर सीधा प्रभाव डाल सकती है। बीच-बीच में अच्छे अवसर भी आएंगे लेकिन ज्यादातर आपको सावधान रहने की ही सलाह दी जाती है। 
 
शुभ अंक- 5   
शुभ रंग- पीला और मयूरपंखी 
शुभ रत्न- रूबी 
कन्या राशि 2023 
साल 2023 में जिस तीसरी राशि को लेकर सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है वह है कन्या राशि। इस साल सेहत आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। गुप्त शत्रु कार्यस्थल पर बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। यदि कोई लंबी बीमारी चल रही है, तो ज्यादा सावधान रहें। 
 
22 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। विदेश जाने का सपना देख रहे हैं तो कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। साल की शुरुआत आपके लिए थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है। ससुराल पक्ष से मानसिक तनाव की संभावना है। जनवरी से अप्रैल के बीच ससुराल पक्ष से गहरी अनबन हो सकती है। 
 
साल 2023 कन्या राशि के लोगों को आर्थिक परेशानी देने वाला है। अत्यधिक खर्च से बचना होगा। कर्ज का बोझ आर्थिक संकट का कारण बन सकता है। व्यवसाय में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं तो इस साल बचना चाहिए। आपके लिए साल 2024 शानदार रहेगा। साल 2023 में प्रियजन के साथ बड़ा विवाद होने की भी संभावना है। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। करियर में रूक रूक कर काम होगा। 
 
शुभ अंक- 4    
शुभ रंग- हल्का नीला और मैहरून  
शुभ रत्न- पन्ना 
मीन राशि 2023 
साल 2023 में जिस चौथी राशि को परेशानी हो सकती है वह है मीन राशि। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको साल भर तंग करेगी। इस साल पापकर्तरी योग में आपका लग्न आ रहा है, इसलिए सेहत को लेकर यह साल चिंतित रखेगा। इस वर्ष परिवार के सदस्यों पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।
 
साल के मध्य में संतान से मानसिक तनाव हो सकता है इसलिए प्राणायाम करना आपके लिए सही रहेगा। ग्रहों की बदलती चाल के दौरान आपके अनाप-शनाप खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हर काम विशेष सावधानी से करें नहीं तो लापरवाही के कारण आप बुरी स्थिति में फंस सकते हैं। 
 
सितारों का संकेत है कि साल 2023 में बाधाओं और संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। निजी जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। पार्टनर के मन में आपके लिए गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। आपकी राशि से राहु का गोचर शुभ नहीं है इसलिए वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। साल के आधे से ज्यादा हिस्से में प्रेम, परिवार, सेहत और व्यापार से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। 
 
शुभ अंक- 1    
शुभ रंग-  हरा और सुनहरा 
शुभ रत्न- ब्लू टोपाज 
 
यानी इस साल वृषभ, सिंह, कन्या और मीन राशि के लोगों के सितारे गर्दिश में हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अनावश्यक विवाद और आलस से बचें और अपने काम पर फोकस करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए माह का अंतिम दिन, जानें 30 अप्रैल का राशिफल

30 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख