Hanuman Chalisa

साल का पहला दिन कैसे मनाएं? क्या पूरे साल पर असर होता है पहले दिन का? 10 देशी-विदेशी मान्यताएं

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (15:29 IST)
New year 2023 : नया वर्ष सिर्फ एक अंक है, लेकिन लोगों के मन में एक साइकोलॉजी होती है कि नया साल का पहला दिन अच्छा गुजरेगा तो फिर पूरा साल ही अच्‍छा रहेगा। यह एक आम धारणा या मान्यता भी है। हलांकि भारत में अंग्रेजी कैलेंडर के अलावा विक्रम संवत और शक संवत का नया साल भी मनाया जाता है। दुनियाभर में कम से कम 250 से ज्यादा कैलेंडर है। कोई सा भी नया साल मनाएं लेकिन जानें कि कैसे मनाएं पहला दिन।
 
1. आप किसी भी धर्म या जाति से संबंध रखते हों लेकिन आपको पहले दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। यानी 1 जनवरी 2023 को प्रात: जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्नान करें और फिर अपने धर्म के अनुसार प्रार्थना करें। हिन्दू हैं तो प्रार्थना या पूजा के समय दीपक जलाएं और आरती करें।
 
2. अब अपने ईष्‍ट देव या ईश्‍वर से अपने पिछले कर्मों या गलतियों के लिए क्षमा मांगे और नए वर्ष में सत्य की राह पर चलने का वचन दें।
 
3. इसके बाद इस दिन अपने धर्म के पूजा स्थल पर जाएं और वहां प्रार्थना करें।
 
4. प्रार्थना आदि के बाद आप गरीबों को दान दें या उन्हें भोजन कराएं।
 
5. अपने अपने माता पिता के चरण छुएं और उनसे आशीर्वाद लें या माता पिता के लिए कुछ स्पेशल करें।
 
उपरोक्त करीके से नए वर्ष का स्वागत करें।
नए वर्ष की देशी और विदेशी मान्यता | Domestic and foreign recognition of the new year
 
1. भारत में लोग मंदिर, चर्च या मस्जिद जाकर नए वर्ष की शुरुआत करते हैं। 
 
2. भारत सहित कई देशों में 31 दिसंबर की रात्रि 12 बजे आतिशबाजी करके भी नए वर्ष का स्वागत करते हैं। 
 
3. न्यूज़ीलैंड का ऑकलैंड स्काय टावर, ऑस्ट्रेलिया में सिडनी हार्बर पर, चीन के बीजिंग में, कनाडा के टोरंटो में ब्राज़ील के रियो में आसामान में रंग बिरंगे पटाखें छोड़े जाते हैं।
 
4. डेनमार्क में लोग अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के घर जाकर उनके दरवाज़े पर थाली या प्लेटें तोड़कर फेंक देते हैं। ऐसी मान्याता है कि ऐसा करने से आने वाला साल खुशकिस्मती लेकर आएगा। यह शुभकामना संदेश की तरह भी होता है।
 
5. ब्राजील में नए साल के अवसर पर लोग खास तरह की दाल बनाकर खाते हैं। इसे धन दौलत का प्रतीक माना जाता है।
 
6. स्पेन में में मान्यता है ठीक 12 बजे अंगूर खाने से आने वाले 12 महीने आपके लिए भाग्य और खुशहाली लाते हैं।
 
7. जापान और ​दक्षिण कोरिया में 108 बार घंटी बाजाकर नए साल का स्वागत करते हैं। 108 बार घंटी बजाना शुभ माना जाता है।
 
8. रोमानिया में नववर्ष का स्वागत करने के लिए लोग भालू जैसी पोशाक पहनकर डांस करते हैं। मान्यता है कि इससे बुरी आत्माओं से छुटकारा मिलता है और सेहत भी अच्‍छी बनी रहती है।
 
9. अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर नए साल की शुरुआत पर पारंपरिक तौर पर कुछ चीज़ें ऊंचाई से फेंकते हैं। जैसे इंडियाना में लोग ऊंचाई से तरबूज़ फेंकते हैं। टाइम्स स्क्वायर पर सबकी निगाहें झंडे के लंबे खंभे से नीचे उतरती एक रंगीन चमकती गेंद पर होती है, जो नए साल के लिए काउंटडाउन का प्रतीक है। इसके बाद कई अमेरिकी शहरों में ऊंचाई से कुछ न कुछ फेंकने लगते हैं। 
 
10. दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में नए साल के स्वागत में घर का गैर जरूरी सामान बाहर कर दिया जाता है। इसे वे अटाले में बेचते नहीं है बल्की फेंक देते हैं। इसके पीछे मान्यता यही है कि नए साल में नया सौभाग्य उन्हें हासिल हो।
 
11. दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों में लोग खाली सूटकेस लिए हुए घूमते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि खाली सूटकेस लेकर वॉक करने का मतलब यह है कि आने वाला साल रोमांच से भरा रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 जून, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 June Birthday: आपको 9 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

अगला लेख