Hanuman Chalisa

कर्क राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

WD Feature Desk
Kark Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 21 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि कर्क है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।
 
कर्क राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Kark Rashi Love Romance Life 2024: प्रेमी या प्रेमिका के बीच वर्ष की शुरुआत में यानी अप्रैल के पहले किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लेकिन वर्ष के प्रारंभ में बुध और शुक्र जैसे दो शुभ और प्रेम प्रदान करने वाले ग्रह आपके पांचवें भाव में रहेंगे जो संबंधों को मजबूत बनाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर यह वर्ष मिलेजुले परिणाम लेकर आ रहा है। हालांकि परिजनों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। मनोरंजन, खानपान और यात्रा के चलते रिश्तों में मजबूती और मधुरता आएगी।
 
यह वर्ष दांपत्य और पारिवारिक जीवन के लिए बेहतर है, क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर रहेगी। शनि की दूसरे भाव, मंगल की दृष्टि बारहवें और पहले भाव पर होने से परिवार में प्रेम रहेगा। हालांकि यदि आपका स्वभाव क्रोध करने वाला है तो आप इस अच्‍छी ग्रह स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहेंगे। तब आपको खुद की और अपनों की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
वर्ष के आरम्भ में आपको अपने परिवार सहित आनंददायक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है, लेकिन गोचर में सप्तम भाव का केतु पत्नी की सेहत की चिंता देता है। आपकी जिम्मेदारी एक से अधिक स्थानों पर बढ़ेगी। आपके परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने, शिक्षा पूरी होने और विवाह आदि मांगलिक कार्य होने का संकेत मिल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

बुध का वृषभ राशि में उदय, 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर?

अगला लेख