मिथुन राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष

Webdunia
Gemini zodiac sign mithun Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 21 मई से 20 जून के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मिथुन है। यदि आप नौकरीपेशा हैं, व्यापारी हैं या अभी पढ़ाई कर रहे हैं और करियर बनाने में लगे हैं तो जानिए कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा।
 
मिथुन राशि नौकरी 2024 | Gemini job 2024: पूरे वर्ष शनि का भ्रमण नवम भाव में हो रहा है जो कि नौकरी के लिए शुभ है। यदि आप मेहनत करते हैं तो 30 अप्रैल तक देवगुरु बृहस्पति आपका साथ देंगे। तब तक आप करियर या नौकरी में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि बृहस्पति देव आपकी कुंडली के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। अप्रैल के अंत तक प्रमोशन के योग भी बनेंगे। इसके बाद आपको कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा भी करना पड़ सकती है। यदि आप मेहनत नहीं करके शॉर्टकट अपनाते हैं तो वर्ष के उत्तरार्ध में में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मई में गुरु जब द्वादश भाव में जाएंगे तब थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है। राहु के दशम भाव में होने से नौकरी में आपको कोई गुप्त या महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि शुभ है तो नौकरी में पदोन्नति तय है लेकिन शनि कमजोर है तो नौकरी और व्यापार में उन्नति सामान्य रहेगी। तबादले के योग बनेंगे। 
मिथुन राशि व्यापार 2024 | Gemini business 2024: वर्ष 2024 की शुरुआत में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र के चलते व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। साझेदारी का व्यापार है तो समझदारी से काम लेना होगा। हालांकि वर्ष के मार्च के बाद व्यापार में ग्रोथ मिलेगी। मई में बृहस्पति के द्वादश भाव में जाने से व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। अक्टूबर के बाद व्यापार को लेकर नई योजना पर कार्य करें और सोच समझकर निवेश करें। शनि के नवम प्रभाव के चलते आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आचरण शुद्ध है तो शनि की कृपा बनी रहेगी।
मिथुन राशि करियर एजुकेशन | Gemini career and Education 2024: वर्ष 2024 में चौथे भाव में केतु होने से शिक्षा में रुकावट आ सकती है, लेकिन यदि आप बृहस्पति के उपाय करते हैं तो यह रुकावट दूर हो जाएगी। लगातार प्रयास करते रहने से सफलता जरूर मिलेगी। फिर चाहे वह प्रतियोगी परीक्षा हो या कोई अन्य परीक्षा। आपको बृहस्पति देव का साथ मिलेगा। आपकी राशि के अष्टम और नवम भाव के स्वामी शनि महाराज नवम भाव में रहेंगे तो वे उच्च शिक्षा में आपका सहयोग करेंगे। यानी आप रुकावटों के बावजूद डिग्री हासिल कर ही लेंगे। गुरु और शनि को साथने से विदेश में शिक्षा के योग भी बन जाएंगे। गम्भीर विषयों के अध्ययन, कानून, समाज कल्याण, वित्त प्रबंधन और रसायन शास्त्र से जुड़े क्षेत्रों में आपको परीक्षा प्रतियोगिताओं में सफलता पाने और करियर बनाने का अवसर मिलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

महाभारत के राजा शांतनु में थीं ये 2 शक्तियां, जानकर चौंक जाएंगे

Rakhi 2024: 90 साल बाद रक्षा बंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा अपार लाभ

Ganesh Chaturthi 2024: साल 2024 में गणेश चतुर्थी कब है, क्या है गणपति स्थापना और विसर्जन का शुभ मुहूर्त

Raksha bandhan 2024: रक्षाबंधन के 7 अचूक उपाय यदि आजमा लिए तो किस्मत पलट जाएगी

History of raksha bandhan: रक्षा बंधन कब से और क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

Shravani upakarma 2024: श्रावणी उपाकर्म क्या होता है, कैसे किया जाता है सावन पूर्णिमा के दिन

Shani nakshatra transit 2024 : शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को रहना होगा बचकर

Raksha baanddhan 2024: इस बार रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर बांधें शुद्ध वैदिक राखी, होगा बहुत शुभ

Kajari teej: कजरी तीज कब है, क्या करते हैं इस दिन?

2024 में कब मनाई जाएगी हरितालिका तीज और श्री गणेश चतुर्थी, जानें सही तिथि

अगला लेख