मकर राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी

Webdunia
सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (17:42 IST)
Capricorn zodiac sign Makar Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मकर है। चलिये जानते हैं कि वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका भविष्य। कैसी रहेगी आपकी नौकरी, व्यापार चलेगा या नहीं, प्यार का मीटर अप रहेगा या डाउन, जीवनसाथी के साथ बनेगी या नहीं। आर्थिक समस्या का हल होगा या नहीं और कैसी रहेगी नए वर्ष में आपकी सेहत।
 
करियर, शिक्षा, नौकरी और व्यापार : आपकी राशि पर साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। कुंडली में शनि शुभ है तो शुभ होगा। शनि का दूसरे भाव में गोचर हो रहा है। बृहस्पति का चतुर्थ भाव में गोचर आपकी मदद करेगा। तीसरे भाव का राहु और नवम भाव का केतु भी मदद करेगा। इसी के चलते नौकरी और व्यापार में हालात पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी हैं। कारोबार का विस्तार होगा। बृहस्पति के कारण विद्यार्थियों को मेहनत और एकाग्रता से आगे बढ़ने पर कुशलता बढ़ेगी और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। 
 
रिश्ते और परिवार : यदि किसी के साथ अफेयर चल रहा है तो प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। वर्ष के मध्य तक बृहस्पति चौथे भाव में रहकर पारिवारिक जीवन में खुशियों को जन्म देंगे। इसके बाद पंचम भाव में बृहस्पति के गोचर से संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपने परिवार को जोड़कर रखने के लिए प्रयास करने होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह होगा और यदि विवाहित हैं तो संतान के योग बन रहे हैं।  
आर्थिक स्थिति : शनि महाराज दूसरे भाव में पूरे वर्ष बने रहने के कारण आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाते रहेंगे। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। घर निर्माण, फैक्ट्री, मशीनरी के नवीनीकरण, आवास, गोदाम, शोरूम आदि के निर्माण की दृष्टि से आशाजनक है, आपको आसान शतों पर धन की व्यवस्था हो सकेगी। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
सेहत : इस वर्ष आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपको किसी लंबी बीमारी से राहत मिलेगी। यदि आपका जन्म का शनि अच्छा नहीं है तो इस वर्ष रक्त की कमी, आंतों से जुड़ी व्याधि, कब्जियत, गैस से जैसी परेशानी धीरे-धीरे उभरेगी।  
 
मकर राशि के लिए ज्योतिष के उपाय :- 
- शनि के बीज मंत्र का जप करना या शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
- ज्योतिष की सलाह से नीलम या जमुनिया को अंगुली में धारण करना लाभकारी हो सकता है।
- कुल देवी और कुल देवता की उनके स्थान पर जाकर पूजा करने से लाभ होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कृष्‍ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहे हैं वही द्वापर युग वाले दुर्लभ योग जो बने थे 5251 वर्ष पहले

Janmashtami Aarti : जन्माष्टमी विशेष, भगवान श्री कृष्ण की आरती

दही हांडी का त्योहार कब मनाया जाता है, क्या है इसका इतिहास

Ganesh chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी उत्सव पर क्या है गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त?

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये 10 अचूक उपाय, हर तरह के संकटों से मुक्ति पाएं

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 24 अगस्त का दिन क्या लाया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

24 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन

24 अगस्त 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Budh uday : बुध का कर्क राशि में उदय, 3 राशियों के लिए है बेहद ही शुभ

Janmashtami Decoration Ideas : जन्माष्टमी पर कैसे कैसे सजाएं झांकी

अगला लेख