Hanuman Chalisa

कन्या राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष

Webdunia
Virgo zodiac sign kanya Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि कन्या है। यदि आप नौकरीपेशा हैं, व्यापारी हैं या अभी पढ़ाई कर रहे हैं और करियर बनाने में लगे हैं तो जानिए कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा।
 
कन्या राशि नौकरी 2024 | Virgo job 2024: वर्ष के प्रारंभ में बुध तीसरे और शनि का भ्रमण छठे भाव में होगा, जो शुभ फलदायी है। अप्रैल तक बृहस्पति अष्टम भाव में रहकर मिलाजुला असर देंगे। इसके बाद नवम भाव में गोचर करेंगे तब उत्तम फल देंगे। राहु सप्तम भाव में और केतु आपकी राशि में रहेंगे तब वर्षभर कुछ छोटी मोटी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। वर्ष के प्रारंभ में सूर्य एवं मंगल का प्रभाव दसवें भाव पर होने से करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। छठे भाव में शनि पूरे वर्ष रहेंगे जिसके चलते नौकरी में उन्नति तय है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा इसे छोड़े नहीं। हालांकि वर्ष के मध्य में जब छठे भाव में मंगल का गोचर होगा तो आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आप किसी षड़यंत्र का शिकार बन सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। तब नौकरी में तबादला होने की संभावना भी है। हालांकि इससे परेशान होने की जरूरत नहीं अपना काम इमानदारी से करते जाएंगे तो अंत में कोई बड़ा पद या कार्य आपको मिल सकता है। नौकरी या करियर में यह वर्ष बहुत अच्‍छा रहने वाला है। नौकरी छोड़ने का विचार त्याग दें, क्योंकि मनचाही जगह मिलना मुश्किल है।
कन्या राशि व्यापार 2024 | Virgo business 2024: वर्ष 2024 की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी लेकिन यदि आप पढ़ाई के प्रति लापरवाह रहे तो वर्ष के मध्य में असफलता के चांस हैं और तब आप तनाव में रहेंगे क्योंकि मंगल और शुक्र का आपके पंचम भाव पर प्रभाव रहेगा जिसके चलते आपकी एकाग्रता भंग होगी और अन्य फालतू की बातों में आपका ध्यान भटकेगा। इससे आपको छमाही परीक्षा में कम अंक मिल सकते हैं। यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी है कि आप अपने ध्यान को भटकने न दें और तब आप सफल होंगे, क्योंकि पूरे वर्ष शनि ग्रह छठे भाव में विराजमान होकर आपका सहयोग करेंगे। आपने कोई एजेंसी ले रखी है तो लाभ होगा।
कन्या राशि करियर एजुकेशन | Virgo career and Education 2024: इस वर्ष आपको व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कारण यह कि पूरे वर्ष राहु आपके सातवें भाव में रहकर अच्छा भी कर सकते हैं और बुरा भी। खासकर साझेदारी के व्यापार के लिए यह सही नहीं है। बेहतर होगा कि आप सोच समझकर निर्णय लें। हालांकि यदि आपका खुद का व्यापार है तो राहु का भरपूर सहयोग मिलेगा और तब आप कुछ नया कर पाएंगे। जरूरी है कि आप अपने जीवनसाथी का ध्यान रखें। तब वर्ष के मध्य में सफलता मिलना प्रारंभ होगी। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में नौकरी, छात्रवृत्ति मिलने की सम्भावना है। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

सभी देखें

नवीनतम

03 December Birthday: आपको 3 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 दिसंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Tula rashi upay 2026: तुला राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु रोकेगा राह

Lal Kitab Kanya rashi upay 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि से रहना होगा सतर्क

बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 4 राशियों का भाग्य चमक जाएगा, 2 जून 2026 तक जो चाहो वो मिलेगा

अगला लेख