Shani in kumbha: शश राजयोग बनाकर शनिदेव दे रहे हैं इन 6 राशियों को धन, सुख और शांति

Shash rajyog: शनि का शश राजयोग 6 राशियों के लिए वर्ष 2025 तक रहेगा शुभ

WD Feature Desk
मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (18:02 IST)
Shani ka gochar 2025: 29 मार्च, 2025 को शनि बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे तब तक शनिदेव कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग का फल देंगे। शश राजयोग के कारण कुछ राशियों के लोगों को असीम लाभ मिलता रहेगा। शश राजयोग पंच महापुरुष राजयोग में से एक है। जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में तुला, मकर या कुंभ राशि में उपस्थित होते हैं, तब शश राजयोग का निर्माण करते हैं।ALSO READ: Shani guru Gochar 2025: वर्ष 2025 में गुरु और शनि का परिवर्तन, 6 राशियों की जिंदगी को पलट कर रख देगा

शनि का शश राजयोग, 6 राशियों के लिए शुभ
29 मार्च 2025 तक 6 राशियों पर रहेगा शनि का आशीर्वाद
शनि के कुंभ राशि में होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ
 
1. वृषभ राशि : आपको अचानक से धनलाभ होगा। सुख-सुविधा और मान-सम्मान बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा लोगों की वेतन वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से सभी क्षेत्र में तरक्की होगी। व्यापार में मुनाफा कमाने में सफल होंगे।  
 
2. तुला राशि : इस योग के चलते आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा है तो पदोन्‍नति के प्रबल योग है। आपके वेतन में भी वृद्धि होने के आसार हैं। करियर में सफलता के योग बढ़ गए हैं। व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
 
3. सिंह राशि : शश योग से आपके आर्थिक हालात में सुधार होकर आय में बढ़ोतरी होगी। पहले से बनाकर रखी गई योजना सफल होगी। प्रॉपर्टी खरीदी के योग बनेंगे। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
4. धनु राशि : आपकी राशि के लिए भले ही यह समय काफी संघर्ष भरा रहा है लेकिन उसके बावजूद आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, अब वे सब समाप्त हो जाएंगी। व्यापार में भी रुकावट दूर होगी। हालांकि, आप अपनी संतान को लेकर थोड़ी चिंता में आ सकते हैं लेकिन सब ठीक हो जाएगा।
 
5. मकर राशि : इस समय अवधि में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा हैं तो आपके कार्यों से वरिष्ठजन काफी प्रसन्न होंगे। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। कारोबारी हैं तो अब आपको मनचाहा मुनाफा मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
 
6. कुंभ राशि : शश योग से आपकी राशि को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक हालात में सुधार होगा। परिवार में खुशियां रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Dussehra 2025: दशहरा पर रावण दहन का सही समय क्या है, जानें महत्व और मुहूर्त

विजयादशमी दशहरे पर कौनसे 10 महत्वपूर्ण कार्य करना बहुत जरूरी

दशहरे पर झाड़ू घर लाने से कैसे खुलते हैं सौभाग्य के द्वार

Dussehra 2025: दशहरा का दिन शुभ होता है या कि अशुभ?

dussehra 2025: रावण दहन की राख घर लाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, जली लकड़ी के टोटके से बदलेगा भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 अक्टूबर, 2025)

02 October Birthday: आपको 2 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 अक्टूबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर माह में, त्योहारों के बीच कौन सी राशि होगी मालामाल?

Dussehra 2025: दशहरा पर रावण दहन का सही समय क्या है, जानें महत्व और मुहूर्त

अगला लेख