Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साल 2025 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि और अमावस्या, जानें पूरे साल की लिस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें varsh 2025 ki purnima ki list

WD Feature Desk

, गुरुवार, 5 दिसंबर 2024 (15:42 IST)
Purnima and amavasya 2025: वर्षभर में 12 पूर्णिमा और 12 अमावस्या होती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार माह के 30 दिन को चन्द्र कला के आधार पर 15-15 दिन के 2 पक्षों में बांटा गया है- शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष। शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन को अमावस्या कहते हैं। वर्ष में ऐसे कई महत्वपूर्ण दिन और रात हैं जिनका धरती और मानव मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उनमें से ही सबसे महत्वपूर्ण दिन है पूर्णिमा। सभी का अलग-अलग महत्व है। पूर्णिमा और अमावस्या के प्रति बहुत से लोगों में डर है। 
 
इन तिथियों के नाम निम्न हैं- पूर्णिमा (पूरनमासी), प्रतिपदा (पड़वा), द्वितीया (दूज), तृतीया (तीज), चतुर्थी (चौथ), पंचमी (पंचमी), षष्ठी (छठ), सप्तमी (सातम), अष्टमी (आठम), नवमी (नौमी), दशमी (दसम), एकादशी (ग्यारस), द्वादशी (बारस), त्रयोदशी (तेरस), चतुर्दशी (चौदस) और अमावस्या (अमावस)। 
 
कुछ खास पूर्णिमा के नाम : वर्ष की 12 पूर्णिमाओं में कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा आदि मुख्य पूर्णिमा मानी गई है।
 
कुछ मुख्‍य अमावस्या के नाम : भौमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या, शनि अमावस्या, हरियाली अमावस्या, दिवाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या।
 
धर्मग्रंथों में चन्द्रमा की 16वीं कला को 'अमा' कहा गया है। चन्द्रमंडल की 'अमा' नाम की महाकला है जिसमें चन्द्रमा की 16 कलाओं की शक्ति शामिल है। शास्त्रों में अमा के अनेक नाम आए हैं, जैसे अमावस्या, सूर्य-चन्द्र संगम, पंचदशी, अमावसी, अमावासी या अमामासी। अमावस्या के दिन चन्द्र नहीं दिखाई देता अर्थात जिसका क्षय और उदय नहीं होता है उसे अमावस्या कहा गया है, तब इसे 'कुहू अमावस्या' भी कहा जाता है। 
 
वर्ष 2025 में कब कब रहेगी पूर्णिमा:- 
1. जनवरी 13, 2025, सोमवार
पौष पूर्णिमा
 
2. फरवरी 12, 2025, बुधवार
माघ पूर्णिमा
 
3. मार्च 13, 2025, बृहस्पतिवार
फाल्गुन पूर्णिमा
 
3. मार्च 14, 2025, शुक्रवार
फाल्गुन पूर्णिमा
 
4. अप्रैल 12, 2025, शनिवार
चैत्र पूर्णिमा
 
5. मई 12, 2025, सोमवार
वैशाख पूर्णिमा
 
6. जून 10, 2025, मंगलवार
ज्येष्ठ पूर्णिमा
 
6. जून 11, 2025, बुधवार
ज्येष्ठ पूर्णिमा
 
7. जुलाई 10, 2025, बृहस्पतिवार
आषाढ़ पूर्णिमा
 
8. अगस्त 9, 2025, शनिवार
श्रावण पूर्णिमा
 
9. सितम्बर 7, 2025, रविवार
भाद्रपद पूर्णिमा
 
10. अक्टूबर 7, 2025, मंगलवार
आश्विन पूर्णिमा
 
11. नवम्बर 5, 2025, बुधवार
कार्तिक पूर्णिमा
 
12. दिसम्बर 4, 2025, बृहस्पतिवार
मार्गशीर्ष पूर्णिमा
 
वर्ष 2025 की अमावस्या की दिनांक:
 
1. जनवरी 29, 2025, बुधवार
माघ अमावस्या
 
2. फरवरी 27, 2025, बृहस्पतिवार
फाल्गुन अमावस्या
 
3. मार्च 29, 2025, शनिवार
चैत्र अमावस्या
 
4. अप्रैल 27, 2025, रविवार
वैशाख अमावस्या
 
5. मई 26, 2025, सोमवार
दर्श अमावस्या
 
5. मई 27, 2025, मंगलवार
ज्येष्ठ अमावस्या
 
6. जून 25, 2025, बुधवार
आषाढ़ अमावस्या
 
7. जुलाई 24, 2025, बृहस्पतिवार
श्रावण अमावस्या
 
8. अगस्त 22, 2025, शुक्रवार
दर्श अमावस्या
 
8. अगस्त 23, 2025, शनिवार
भाद्रपद अमावस्या
 
9. सितम्बर 21, 2025, रविवार
आश्विन अमावस्या
 
10. अक्टूबर 21, 2025, मंगलवार
कार्तिक अमावस्या
 
11. नवम्बर 19, 2025, बुधवार
दर्श अमावस्या
 
11. नवम्बर 20, 2025, बृहस्पतिवार
मार्गशीर्ष अमावस्या
 
12. दिसम्बर 19, 2025, शुक्रवार
पौष अमावस्या
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धन या लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कौनसे मंत्र, स्तोत्र, अष्टकम, उपाय और चालीसा का पाठ करना चाहिए?