आपकी सवारी और मूलांक की यारी

मूलांक बताए, वाहन कैसा आए

Webdunia
- भारती पंडि त
PR

वाहन सुख है या नहीं, यदि है तो कब है यह सारी बातें तो कुण्डली के अध्ययन से ही पता चलती है मगर यदि वाहन लेने का अवसर आ ही गया है तो मूलांक के अनुसार कौन-से कलर तथा नंबर आपको सूट करेंगे यह बता रहे हैं। मूलांक का स्वभाव से गहरा रिलेशन होता है यह पहले ही बताया जा चुका है। मूलांक के अनुसार रंग-चयन से हम नेगेटिविटी को दूर कर सही गुणों का संचार करते हैं।

मूलांक 1 : इन लोगों के लिए गोल्डन, कॉपर या रस्ट कलर बेस्ट रहता है। वाहन के नंबर 2,4,7,11,20,10,19,28 आदि हो या कुल योग इतना हो तो क्या कहना।

मूलांक 2 : आपके लिए बेस्ट होगा ग्रीन, व्हाइट या क्रीम कलर। वाहन का नंबर 1,4, 7,10, 16,19, 25, 28, 31 आदि हो तो वाहन आपके लिए शुभ होगा।

मूलांक 3 : इनको ब्लू, पिंक, लाईट पर्पल कलर लेना चाहिए। वाहन का नंबर 3,21,12,30, 6,9,15,24,18 हो तो वाहन कर खुशी दोगुनी हो जाएगी।

मूलांक 4 : इन्हें शाइनी ब्लू, इलेक्ट्रिक ग्रे और इसी के शेड्स लेने चाहिए। वाहन के नंबर 22, 31, 1, 2, 7, 16, 19, 20, 25, 28, 29 हो तो वाहन दूसरी उपलब्धियों का भी पैगाम लेकर आएगा।

PR
मूलांक 5 : इनके लिए सफेद, क्रीम और ग्रे के सारे शेड ठीक रहेंगे। अधिक गहरे रंग न लें। वाहन के नंबर में 5,14, 23, 1, 7, 12, 34 आदि को लेना चाहिए।

मूलांक 6 : इनके लिए रेड, ब्लू, पिंक, या इन्ही के शेड्स ठीक रहते हैं। ब्लैक और जामुनी न लें। वाहन के नंबर में 3,6, 9, 12, 21, 24, 45 आदि हो तो अच्छा रहेगा।

मूलांक 7 : इन्हें हरा, पीला और सफेद या इनसे मिलते-जुलते सारे शेड्स लेने चाहिए। वाहन के नंबर में 2, 4, 11, 41, 22, 29, 31 आदि आएँ तो बढ़िया संकेत है।

मूलांक 8 : इनके लिए डार्क ग्रे, ब्लैक, डार्क ग्रीन और पर्पल शुभ होंगे। वाहन के नंबर में 4, 8 और 9 को छोड़कर अन्य अंक ले सकते हैं। फिर भी 1, 10, 19, 28 अंक इनके लिए ठीक रहेंगे।

मूलांक 9 : इन्हें रेड और पिंक के सभी शेड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। वाहन के नंबर में 3,6, 9, 12, 15, 24, 21 आदि आए तो अच्छा रहेग ा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस बार हनुमान जयंती पर बन रहे हैं शुभ संयोग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Holi 2025: 13 को होलिका दहन के बाद 14 को छोड़कर 15 मार्च को क्यों कह रहे हैं होली खेलने का?

मीन मलमास 2025: कब से शुरू होगा मीन मलमास? क्या होगा इसका 3 राशियों पर प्रभाव?

Lunar eclipse 2025: 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत पर इसका असर होगा या नहीं, जानिए 12 राशियों का राशिफल

महाकाल के आंगन में क्यों जलती है सबसे पहले होलिका, जानिए क्यों नहीं होती मुहूर्त की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

खरमास यानी मलमास में किए जा सकते हैं कौनसे शुभ कार्य?

11 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

11 मार्च 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Lunar eclipse 2025: चंद्र ग्रहण कहां पर नजर आएगा, कौनसी 4 राशियों को होगा इससे फायदा

नृसिंह द्वादशी 2025: होली के पहले पड़ता है यह व्रत, जानें महत्व, पूजा विधि और कथा