Festival Posters

क्या आप नौकरी बदलते हैं बार-बार?

भारती पंडित
ND
क्या आप बार-बार नौकरी सिर्फ इसलिए बदलते हैं कि आपकी बॉस से नहीं बनती? या आप अपने बॉस पसंद नहीं करते? यदि हाँ तो रुकिए... सबसे पहले अपनी जन्मकुंडली का आकलन करें।

यदि वहाँ बॉस का प्रतिनिधित्व करने वाले घर व ग्रह में शुभता नहीं है तो कितनी ही नौकरियाँ बदल लें, आप संतुष्ट नहीं रहेंगे? अत: बेहतर होगा इसका इलाज ढूँढें ।

कुंडली का दसवाँ घर आपकी पद‍प्रतिष्ठा का होता है। यही घर आपके बॉस के स्वभाव को भी बताएगा। यदि इस भाव में कोई शुभ ग्रह की राशि है तो बॉस अच्छा मिलेगा (विशेषकर धनु, मीन, कर्क)। यदि क्रूर राशियाँ (जैसे- मेष, मकर, सिंह, वृश्चिक) हों तो बॉस आक्रामक, गुस्सैल, दबदबा रखने वाला होगा। यदि शुक्र की राशि (वृषभ, तुला) हो तो तारीफ सुनने का शौकीन, कलाकार होगा। बुध की राशि (मिथुन, कन्या) हो तो होशियार मगर डरपोक रहेगा ।

ND
इसके अलावा दसवें भाव में क्रूर ग्रह हों तो बॉस से खटपट होती रहेगी। यदि शुभ ग्रह हों तो पटरी अच्छी बैठेगी। इसके अतिरिक्त दसवें भाव में जो राशि है उसका स्वामी ग्रह यदि शुभ स्थान में, शुभ ग्रहों के प्रभाव में हो तो बॉस अच्छा होगा, अशुभ प्रभाव में हो तो बॉस से खटपट होती रहेगी। इस ग्रह की लग्न से मित्रता हो तो बॉस अच्छा मिलेगा।

इसके अलावा यदि कुंडली में गुरु, सूर्य शुभ हैं तो बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा, शनि-मंगल शुभ हों तो अधीनस्थों का, सहायकों का सहयोग मिलता रहेगा। अत: बॉस से घबराकर नौकरी बदलने की बजाय जन्मकुंडली का आकलन करें व ग्रहों को प्रसन्न करें। ग्रह खुश हुए तो बॉस का रुख स्वमेव ही बदल जाएगा।
Show comments

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

27 November Birthday: आपको 27 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shani margi gochar 2025: शनि का मीन राशि में मार्गी गोचर, 5 राशियों को मिलेगी राहत

Panchak November 2025: नवंबर 2025 में कब से कब तक है पंचक, जानें समय और प्रभाव

बुध ग्रह का वृश्‍चिक राशि में मार्गी गोचर 12 राशियों का राशिफल