वृषभ : पराक्रम, भाई-बहनों के संबधों में वृद्धि होती रहेगी। आमदनी अच्छी रहेगी व व्यवसाय पक्ष से कुछ कठिनाई के साथ सफलता एवं उन्नति बनेगी। भाग्य में कमी आएगी। धार्मिक भावना में कमी रहेगी। लाभ की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। धन व कुटुंब की स्थिति अच्छी बनेगी।
मिथुन : धन तथा कुटुंब की वृद्धि होगी। विद्या व संतान पक्ष में परिश्रम करना पड़ेगा। आयु तथा पुरातत्व के क्षेत्र में कुछ कमी बनेगी। पिता व राज्य क्षेत्र से सहयोग, सुख व सम्मान प्राप्त होगा व खर्च अधिक रहेगा। विवाह के योग भी बनेंगे।
कर्क : जातक का शारीरिक सौंदर्य बढ़ेगा एवं व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। विद्या के क्षेत्र में मेहनत करना पड़ेगी। संतान पक्ष से चिंता रहेगी। व्यवसाय में हानि की संभावना बनेगी, पर ंतु भाग्य की दृष्टि से यह बहुत उत्तम रहेगा। आत्मबल अधिक रहेगा।
सिंह : खर्च अधिक रहेगा, परंतु बाहरी स्थानों से लाभ मिलेगा। भूमि क्रय का योग बनेगा। माता से संबंध अच्छे बनेंगे। वाहन प्राप्ति का योग रहेगा। शत्रु पक्ष प्रबल होगा। आयु व पुरातत्व की शक्ति बढ़ेगी। लाभ की दृष्टि से यह अच्छा समय रहेगा।
कन्या : जातक की आमदनी में विशेष वृद्धि प्राप्त होगी। पराक्रम वृद्धि रहेगी। भाई-बहन से संबंध ठीक रहेंगे। स्त्री पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। विवाह के योग बनेंगे। व्यवसाय से अच्छी सफलता व उन्नति के योग रहेंगे। पिता के राज्य संबंध अच्छे रहेंगे।
तुला : जातक को राज्य व्यवसाय क्षेत्र में सम्मान, सफलता व पिता से सुख प्राप्त होगा। कुटुंब व धन में वृद्धि रहेगी। माता से असंतोष, सुख में कमी रहेगी। शत्रु पक्ष से विजय प्राप्त होगी। मुकदमों में सफलता प्राप्त होगी व रोगों से छुटकारा मिलेगा। भाग्य प्रबल होगा और धार्मिक यात्राएं होंगी।
वृश्चिक : भाग्य में वृद्धि। शारीरिक दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। पराक्रम में कमी रहेगी, किंतु बुद्धि, विद्या, संतान पक्ष के यह वर्ष विशेष उच्च सफलता वाला रहेगा। आयु, पुरातत्व में वृद्धि होगी।
धनु : आयु व पुरातत्व शक्ति प्राप्त होगी। खर्च अधिक रहेंगे। बाहरी संबंधों से लाभ कम होगा। धन का व्यय होगा। वाणी में उग्रता रहेगी। कुटुंब से संबंध ठीक नहीं रहेंगे। शत्रु पक्ष से भी मिला-जुला समय रहेगा।
मकर : विवाह के प्रबल योग बनेंगे तथा स्त्री एवं व्यवसाय के पक्ष से शक्ति प्राप्त होगी। शरीर में दुर्बलता रहेगी। लाभ की दृष्टि से अच्छा समय रहेगा। पराक्रम में विशेष बल रहेगा। शत्रु पक्ष में सफलता होगी व रोग ठीक होंगे। स्वास्थ्य में कमी आएगी।
कुंभ : शत्रु पक्ष में प्रभाव बढ़ेगा। ननिहाल पक्ष मजबूत होगा। पिता से संबंध अच्छे रहेंगे व राज्य से सफलता मिलेगी। बाहरी संबंध ठीक नहीं रहेगा। खर्च अधिक होंगे। व्यय की भागदौड़ रहेगी, पंरतु धन व कुटुंब की वृद्धि होगी। अच्छे भोजन व सुख तथा विलासिता रहेगी व बचत होगी। विद्या क्षेत्र में मेहनत करनी पड़ेगी। संतान पक्ष से मिला-जुला समय रहेगा।
मीन : यह समय संतान व विद्या पक्ष में श्रेष्ठ रहेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। धर्म के कार्य में मन लगेगा। धार्मिक यात्राएं होंगी। लाभ की दृष्टि से यह समय कमजोर रहेगा, परंतु आत्मबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता, भूमि व वाहन सुख मिलेगा व प्रभावशाली जीवन रहेगा।