जुलाई माह में पांच मंगलवार होने से पृथ्वी पर सुख शांति रहेगी। जुलाई मध्य तक पूर्व के देशों में सुख-शांति रहेगी। दक्षिण-पश्चिम के देशों में अशांति का वातावरण रहेगा एवं उत्तर के देशों में युद्ध आदि का भय बना रहेगा। अनाज के भावों में उतार-चढाव बना रहेगा, बुध के वृषभ राशि में परिभ्रमण करने से पृथ्वी पर भय एवं कलह की वृद्धि होगी। आम जनता में अशांति रहेगी।
गुरु के राशि परिवर्तन से राजनीति में उथल-पुथल होगी। किसी बड़े राजनीतिक व्यक्ति पर खतरा रहेगा।
शुक्र का वृषभ राशि में भ्रमण करने से पृथ्वी पर सुभिक्ष रहेगा एवं लोगों को सुख शांति मिलेगी।
5 जुलाई को बुध के राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश करने से पशु महंगे होंगे एवं बादल भी तेज होंगे।
13 जुलाई को शुक्र अपनी राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। फलस्वरूप गेंहू, चावल, मूंग, चना एवं अन्य अनाजों में तेजी का रुख रहेगा।
पेट्रोल एवं डीजल के भावों में तेजी-मंदी बनी रहेगी, इस माह के ग्रहों की स्थिति से प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि होगी।
इस माह कुछ भागों में अधिक एवं कुछ भागों में खंड बारिश होगी। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, म.प्र., गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों में कहीं साधारण तो कहीं खंड बारिश होगी।