Biodata Maker

टैरो कार्ड से निखारे करियर

टैरो कार्ड राशि और आपका करियर

मनीषा कौशिक
WD

जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र द्वारा व्यक्ति के भूत, वर्तमान, भविष्य के अनछुए पहलुओं को जाना जा सकता है। उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा भी व्यक्ति अपने भूत, वर्तमान व भविष्य के अनेक पहलुओं जैसे- स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, वैवाहिक जीवन, व्यापार, माता-पिता व अन्य रिश्तों के बारे में जान सकता है।

ज्योतिष शास्त्र की तरह यह विधा भारत में बड़ी तेजी से उभर रही है। सूर्य राशि के अनुसार मेष राशि अप्रैल अर्थात्‌ चौथे महीने में पड़ती है इसी प्रकार टैरो का एंपरर- मेजर अरकाना का चौथा कार्ड है वह भी मेष राशि और चौथे माह अप्रैल को दर्शाता है। टैरो का सातवाँ कार्ड व्यापार, रोजगार, करियर आदि के संबंध में जानकारी देता है।

करियर को सजाने-सँवारने के मौके यदि व्यक्ति चूक गया तो उसकी आर्थिक तरक्की को ग्रहण लग जाता है। जिससे जीवन में कई प्रकार की कठिनाइयाँ व परेशानियाँ आने लगती है। कॅरियर को निखारने हेतु आप टैरो कार्ड राशि के अनुसार रोजगार के क्षेत्रों का चुनाव कर सकते हैं। इससे संबंधित क्षेत्रों में मन लगेगा तथा सफलता के करीब पहुँचेगे। आप भी अपनी टैरो राशि के अनुसार संबंधित कोर्स में निखारे करियर।

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
टैरो कार्ड में मेष राशि को एम्परर दर्शाता है। यह मेजर अरकाना का चौथा कार्ड है। इस राशि के जातकों को टैरो के अनुसार निम्न विषयों को करियर निखारने हेतु चुनना चाहिए जैसे- प्रबंधन, प्रशासन, कानून, कला, वित्त, बैंकिंग, वाणिज्य, सैन्य आदि क्षेत्रों में इस कार्ड के जातक सफलता का परचम लहरा सकते हैं।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
वृषभ राशि को टैरो कार्ड में हाईरोफैंट दर्शाता है। यह मेजर अरकाना का पाँचवाँ कार्ड है। टैरों के अनुसार इस राशि के जातकों को सफल करियर हेतु चिकित्सीय विज्ञान, कला, आध्यात्म, सूचना प्रौद्योगिकी, कानून, प्रशासनिक सेवा, सिविल सेवा, व्यापार आदि रोजगारपरक विषयों का चुनाव कर सकते हैं। टैरो के अनुसार यह एक सफल व्यापारी, धार्मिक आस्था वाले और न्याय प्रिय मेहनतकश होते है।

मिथुन
21 मई से 21 जून
मिथुन राशि को मेजर अरकाना का छठा व लवर कार्ड दर्शाता है। इस राशि के जातकों को अपने करियर में उन्नति पाने हेतु टैरो के अनुसार साहित्य, संगीत, तकनीक, सौंदर्य, अध्यापन, सैन्य, लेखन, वाणिज्य, व्यापार, वित्त, सरकारी सेवाओं के संबंधित विषयों को चुनना चाहिए। इस राशि के जातक संगीतज्ञ, बुद्धिमान, और साझे के व्यापार में बड़ी निपुणता से सफल होते हैं।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
टैरो में कर्क राशि को चैरट है। यह मेजर अरकाना का सातवाँ कार्ड है। इस राशि के जातकों को करियर चमकाने हेतु प्रबंधन, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, चिकित्सीय विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रशासन, व सिविल सेवाओं के विषयों का चुनाव करना चाहिए। इस राशि के जातक कला मे निपुण व योग्य तथा प्रगतिशील होते है।

WD
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
सिंह को टैरों मे स्ट्रैंथ कार्ड दर्शाता है। यह मेजर अरकाना के आठवें नंबर का कार्ड है। इस राशि के जातकों को टैरो के अनुसार अपना करियर सँवारने हेतु वित्त, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीक, प्रबंधन, कानून, न्याय, धर्मशास्त्र, चिकित्सीय विज्ञान आदि विषयों का चुनाव करना चाहिए। इस राशि के जातक टैरों के अनुसार हिम्मत व जोश से परिपूर्ण होते तथा शत्रु को पराजित करने की क्षमता रखते यह कार्य-कुशल व निर्णय लेने में दक्ष होते हैं।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
टैरों कार्ड में कन्या राशि को हरमिट का कार्ड दर्शाता है। यह मेजर अरकाना के अंतर्गत नौवें नंबर का कार्ड है। इस राशि के जातकों को अपने करियर को उज्ज्वल बनाने हेतु कानून, तकनीक, चिकित्सा, साहित्य, शोध, अध्यापन, प्रशासन, सैन्य व पत्रकारिता तथा उत्पादन से संबंधित विषयों का चुनाव करना चाहिए। टैरों के अनुसार यह स्वयं के व्यापार में सफल होते है। यह कुशल वक्ता, बुद्धिमान तथा संकट में हिम्मत से काम लेते हैं।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
तुला राशि को जस्टिस कार्ड से जाना जाता है। इसे मेजर अरकाना का ग्यारहवें नंबर का कार्ड माना गया है। टैरो कार्ड के अनुसार सुखद करियर हेतु आप कला, साहित्य, विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, तकनीक, राजनीति, अध्यात्म, कानून के विषयों को चुन सकते हैं। टैरों के अनुसार इस राशि के जातक न्यायप्रिय और नेतृत्व की क्षमता रखते हैं।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
टैरो कार्ड के अन्तर्गत वृश्चिक राशि को मून से जाना जाता है। यह कार्ड मेजर अरकाना के अट्ठारवें कार्ड के रूप में दर्शाया गया है। करियर को सफलता के सोपान पर ले जाने हेतु टैरो कार्ड के अनुसार आप तकनीक, सैन्य, प्रशासन, वाणिज्य कला, दवा व यांत्रिक वस्तु बनाने के संबंधित विषयों को चुन सकते हैं। वित्त व व्यापार के क्षेत्रों में टैरों के अनुसार इस राशि के जातक तरक्की करते हैं।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
धनु राशि को टैरो के अन्तर्गत टैम्पेरेंस कार्ड से दर्शाया गया है। यह मेजर अरकाना का आठवाँ कार्ड है। टैरो के अनुसार इस राशि के जातकों को जीवन में करियर को निखारने हेतु अध्यापन, कानून, प्रशासन, कला, साहित्य, सौंदर्य, सैन्य, सुरक्षा, प्रबंधन के विषयों का चुनाव करना चाहिए। इस राशि के जातक साहसी तथा विवेकपूर्ण कार्य संचालित करने वाले होते है। अन्याय सहना इनके लिए कठिन होता है।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
मकर राशि के जातकों को टैरो में डेविल कार्ड से दर्शाया गया है। यह मेजर अरकाना के चौदहवें कार्ड का प्रतिनिधित्व करता है। मकर राशि के जातकों को करियर को सफलता के शिखर तक पहुँचाने हेतु लेखन, तकनीक, वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, न्यायिक व कानूनी सुरक्षा, अध्यापन आदि विषयों का चुनाव करना चाहिए। टैरो के अनुसार इस राशि के जातक मेहनतकश होते है। इन्हें सहपाठियों से मिलजुल कर चलना चाहिए।

WD
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
टैरो में कुम्भ राशि को स्टार कार्ड से दर्शाया गया है। यह मेजर अरकाना का सत्रहवाँ कार्ड है। टैरो के अनुसार कुम्भ राशि के जातक अपने करियर को सफल बनाने हेतु वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, गणित, कला, प्रबंधन, चिकित्सा शास्त्र, अध्यापन आदि के विषयों का चुनाव कर सकते हैं।

मीन
20 फरवरी से 20 मार् च
मीन राशि को टैरो में पेज ऑफ कप के कार्ड से दर्शाया गया है। यह माइनर अरकाना के कार्ड का प्रतिनिधित्व करती है। यह कार्ड रिश्ते और जातकों के हावभाव की स्थिति के साथ करियर को सँवारने हेतु कानून, सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीक, सौंदर्य विज्ञान, वित्त, कला, सैन्य, प्रशासन, प्रबंधन आदि के विषयों के चुनाव की ओर इशारा करती है। टैरों के अनुसार इस राशि के जातक न्यायप्रिय साहसी तथा सुड़ौल होते हैं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कौनसा दान रहेगा सबसे अधिक शुभ, जानें अपनी राशिनुसार

Bhishma Panchak 2025: भीष्म पंचक क्या होता है, क्यों लगता हैं, जानें पंचक की तिथियां

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

Guru gochar 2025: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 नवंबर, 2025)

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वक्री बृहस्पति: 11 नवंबर से अगले 25 दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद कठिन रहेंगे

Kaal Bhairav Puja 2025: काल भैरव अष्टमी पर करें इस तरह भगवान की पूजा, सभी संकट होंगे दूर