तीन देव और तीन राजा के मिलन का संयोग

रामनवमी : 6 महामुहूर्त का शुभ योग

Webdunia
ND

एक अप्रैल चैत्र शुक्ल पक्ष रामनवमी को स्वयं सिद्घि तिथि के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस महापर्व पर महामुहूर्त दिव्य संयोग 10 वर्ष बाद बन रहा है, जो इस दिन को शुभता प्रदान कर रहा है। इस संयोग में तीन देवों और तीन राजाओं के मिलन का योग बन रहा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने बताया कि रामनवमी के दिन जो भी कार्य किए जाएंगे वे कई गुना अधिक शुभ फल देंगे, क्योंकि रविवार जिसके स्वामी नव ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं। पुष्य नक्षत्र जो सभी नक्षत्रों का राजा है, जिसके स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं।

ND
सुकर्मा योग और कोलव करण के साथ सर्वार्थ सिद्घि योग के साथ समस्त कुयोगों का नाशक रवि योग भी उस दिन होने से दिव्य संयोग बन रहा है। मध्यान्ह काल में ठीक 12 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनेगा। उसी दिन प्रातः से देर रात तक रवि पुष्य सर्वार्थ सिद्घि योग होगा।

इस शुभ घड़ी में व्यापार की शुरुआत, पद भार, वाहन क्रय, नवीन कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। बीते 68 वर्षों में ऐसा संयोग 9 बार बना है। अब दसवीं बार यह महासंयोग 1 अप्रैल को 2012 को बनेगा।

राम नवमी के शुभ संयोग :-

* नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत् र ।
* नवग्रहों के राजा सूर्य का रविवा र।
* चैत्रीय नवरात्रि महानवमी पर् व।
* सर्वार्थ सिद्घि योग रवि पुष्य यो ग।
* समस्त कुयोगों को नष्ट करने वाला रवि यो ग।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इन तीन चाबियों से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानिए मंदिर से जुड़ीं रहस्यमयी बातें

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

नास्त्रेदमस ने कहा- भारत से निकलेगा दुनिया का मुक्तिदाता, ये होगा उसका नाम

पुराणों में क्या लिखा है कश्मीर की भविष्यवाणी के बारे में?

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

सभी देखें

नवीनतम

08 मई 2025 : आपका जन्मदिन

08 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

मोहिनी एकादशी 2025: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त

14 मई 2025 को बृहस्पति करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क, 2 के लिए शुभ

Weekly Calendar: साप्ताहिक पंचांग 2025, जानें नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त