दीपावली पर धनलक्ष्मी योग और सभी राशियों पर उसका असर...

आर्थिक लाभ प्रदान करेगा धन लक्ष्मी योग

Webdunia
- आचार्य डॉक्टर संजय
FILE


इस बार फिर से दीपावली के समय धन लक्ष्मी योग बन रहा हैं। 29 अक्टूबर से कई राशियों का चंद्रमा मंगल के साथ सिंह राशि में विराजमान होने जा रहा हैं। ग्रहों के इस मेल से लक्ष्मी योग बनता है। ज्योतिष में इसे शुभ-लाभ योग माना जाता है।

यह योग आर्थिक लाभ प्रदान करता है और इस समय कम से कम आठ राशियों को इस योग से लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें सभी राशियों पर क्या होगा असर...


FILE


मेष राशि के जातको के लिए यह योग लाभप्रद होगा। व्यापार के क्षेत्र में कई मौके मिलेंगे, जो दीर्घकालीन लाभ दे सकते हैं। इस समय जरूरी है कि खुद पर नियंत्रण बनाए रखें और व्यावहारिकता से काम लें। वित्त से जुड़े क्षेत्र जैसे शेयर बाजार या सराफा व्यापारियों को इस सप्ताह अच्छी सफलता मिलेगी।

FILE


वृषभ राशि के जातकों थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। वृषभ राशि का चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा, जिससे किसी भी विवाद से दूर रहना ही श्रेयस्कर होगा। हां सामाजिक कार्यों में भागीदारी से फायदा होगा और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की अनायस आवश्यकता होने के कारण ऋण लेना पड़ सकता है।


FC


मिथुन राशि के जातक अगर इस समय थोड़ा सजग रहे तो अच्छा है। सजगता और श्रम से काम बन सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर से संबंधित समस्याएं सप्ताह के मध्य में उभर सकती हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।

FILE


कर्क राशि के जातकों की राशि का चंद्रमा धन भाव में रहेगा। यह अत्यधिक व्यय का कारक बनता है। लेकिन यह समय जीवन सिद्धांतों के प्रति आपकी सोच में बदलाव ला सकता है। धन की स्थिति में निश्चित सुधार होगा। इस राशि के जातकों के लिए कोई अतिरिक्त कार्य करने का उत्तम समय है।

FILE


सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा होगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। सिंह के जैसे अकेले ही बड़े से बड़ा कार्य आप कर सकते हैं।

FILE


कन्या राशि के जातकों का चंद्रमा बारहवें भाव में होगा। यह कार्य में सफलता दिलाएगा। ध्यान रखे कि हाथ पर हाथ रखकर बैठने से कुछ नहीं होगा। कार्य सिद्ध करने के लिए अत्यधिक प्रयत्न करने होंगे। किसी अनपेक्षित स्रोत से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अल्प आहार फायदेमंद होगा।


FILE


तुला राशि वालों जातकों का चंद्रमा लाभ भाव में रहेगा। इस वजह से धन लाभ होगा और विगत कार्यों से लाभ मिलेगा। नए व्यवसाय के लिए प्रयास सफल हो सकता हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा योग है।


FC


वृश्चिक राशि के जातकों का चंद्रमा कर्म भाव में है। आत्म नियंत्रण रखें और धैर्य से काम लें। नव संपत्ति का निर्माण या क्रय करने के योग बन रहे हैं। आने वाला समय बहुत अच्छा है। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने जा रहा है।

FILE


धनु राशि के जातकों के लिए समय बहुत उत्तम है। इन जातकों पर देव खुश हैं और लाभ होने के प्रबल योग हैं। धनु राशि का चंद्रमा भाग्य भाव में रहेगा। उन्नति की नई दिशा मिलेगी जो अधिक फायदा देगी। लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें तो अनावश्यक विवाद से दूर रहेंगे।

FILE


मकर राशि वाले जातकों के लिए समय ठीक नहीं है। आठवें भाव का चंद्रमा इस राशि के लिए खराब फल देने वाला रहेगा। सातवें भाव का स्वामी आठवें भाव में होने से कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाएंगे। प्रभु स्मरण करे और धैर्य रखें।

FILE


कुंभ राशि के जातकों का चंद्रमा सप्तम भाव में होने से परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित रखें और परिवर्तन का स्वागत करें। धन अर्जन के नए अवसर मिलेंगे। लेकिन वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें चोट लगने के योग हैं।

FILE


मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा है। इस राशि के जातक संतुष्टि प्राप्त करेंगे। अब तक जारी परेशानियां और तनाव अब समाप्त होने लगा है। इस समय का अवसर उठाए और बिखरे जीवन को समेटने में लगाएं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

बाबा वेंगा के अनुसार 2025 के अगले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए साबित होंगे लकी! कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें?

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?

सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

गुरु पूर्णिमा पर क्यों करते हैं व्यास पूजा, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

चातुर्मास कब से कब तक रहेगा, इन 4 माह में 15 चीजें नहीं खाना चाहिए

Hindi Panchang Calendar July 2025: नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 07 से 13 जुलाई तक

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, पढ़ें 07 जुलाई का भविष्यफल

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें