नागपंचमी : सर्प की नहीं शिव की पूजा करें

Webdunia
भारत देश शुरू से ही विभिन्न धार्मिक रीति के आधार पर पर्व-त्योहार मनाता आ रहा है। परंपरा से चली आ रही प्रथाएं भी इसका एक कारण हो सकती हैं। इसी क्रम में नाग पूजा की परंपरा भी वर्षों से चली आ रही है। भारतीय संस्कृति में नाग का विशेष महत्व बताया जाता है।

 
FILE


श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन नागपंचमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया जाता है। इ‍स दिन नाग को देवता के रूप में पूजा जाता है तथा नाग को हल्दी, कंकू, दूध एवं खीर चढ़ाई जाती है। इ‍स दिन नागों के दर्शन भी शुभ माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि हमारी धरती शेषनाग के फन पर टिकी हुई है। लेकिन इन सभी मान्यताओं के कारण सांपों के जीवन व उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

 
FILE


धरती शेषनाग के फन पर टिकी है, ये धार्मिक रूप से ठीक है लेकिन वैज्ञानिक और जीवनचक्र के रूप में देखा जाए तो सांप धरती पर जैविक क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सर्प अनुसंधान संगठन के संचालक व सांपों की देखरेख और उनके संरक्षण के लिए काम कर रहे मुकेश इंगले ने बताया कि सांप प्रकृ‍ति का अनुपम उपहार हैं। अन्न के दुश्मन चूहों की 80 प्रतिशत आबादी को सांप नियंत्रित करते हैं। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में जहां लगभग एक-चौथाई खाद्य उपज हर वर्ष चूहे व अन्य जीव नष्ट कर देते हैं, वहां सांप बड़े भी प्रभावी ढंग से चूहों की आबादी को रोकते हैं, क्योंकि केवल वे ही चूहों के बिलों में भीतर तक जाकर उनका सफाया करने में सक्षम हैं।

एक प्राकृतिक चूहा नियंत्रक के रूप में सांप की महती भूमिका है। वहीं सर्प में उपस्थित रसायनों से कई प्रकार की जीवनरक्षक दवाओं का निर्माण होता है‍ जिससे मानव के कई जटिल व असाध्य रोगों का उपचार करने में सहायता मिलती है। सांपों का धार्मिक व पौराणिक महत्व तो है ही, वे आर्थिक एवं वै‍ज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 

सांपों की पूजा या हत्या का पर्


देश में प्रतिवर्ष नागपंचमी पर लगभग 75 हजार सांप दूध पिलाने व पूजन में युक्त सा‍मग्रियों के संक्रमण से मारे जाते हैं। इसमें निमोनिया व फेफड़ों के संक्रमण से सबसे ज्यादा सांपों की मृत्यु होती है। सपेरों द्वारा सांपों के विषदंतों व विषग्रंथियों के अमानवीय व क्रूर तरीके से निकालने से सांपों के मुंह में घाव व सेप्टिक हो जाता है व मुंह का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाता है।

 
FILE


श्रद्धालुओं द्वारा हल्दी, कंकू व पूजन सामग्री अर्पण करने से सांपों के शरीर पर कई तरह के संक्रमण फैल जाते हैं, वहीं सपेरे सांपों के मुंह को महीन एवं मजबूत धागों से सील देते हैं जिससे उनके मुंह व कनपटी के आसपास संक्रमण हो जाता है। वहीं एक ही पिटारी में 2-3 सांप रख दिए जाते हैं व पिटारी की नियमित सफाई नहीं की जाती जिसके फलस्वरूप सांप बीमार हो जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

सभी देखें

नवीनतम

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

अगला लेख