पंचक में न करें शुभ कार्य...

पंचक से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां..

Webdunia
- आचार् य ड ॉ. संज य

FILE


पंचक को ज्योतिष में शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहा जाता है। जब चन्द्रमा, कुंभ और मीन राशि पर रहता है, तब उस समय को पंचक कहते हैं।

इसी तरह घनिष्ठा से रेवती तक जो पांच नक्षत्र (घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती) होते हैं, उन्हे पंचक कहा जाता है। प्राचीन ज्योतिष में आमतौर पर माना जाता है कि पंचक में कुछ कार्य विशेष नहीं किए जाते हैं।

आगे पढ़ें पंचक का प्रभाव


FILE


आइए जानते हैं क्या है पंचक का प्रभाव :

पंचक के प्रभाव से घनिष्ठा नक्षत्र में अग्नि का भय रहता है। शतभिषा नक्षत्र में कलह होने के योग बनते हैं। पूर्वाभाद्रपद रोग कारक नक्षत्र होता है। उत्तराभाद्रपद में धन के रूप में दंड होता है। रेवती नक्षत्र में धन हानि की संभावना होती है।

आगे पढ़ें ध्यान रखने योग्य बातें...


FILE


ध्यान रखने योग्य बातें :

पंचक के दौरान जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि ईंधन एकत्रित नहीं करना चाहिए, इससे अग्नि का भय रहता है।

पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा, यम की दिशा मानी गई है। इन नक्षत्रों में दक्षिण दिशा की यात्रा करना हानिकारक माना गया है।

FILE


पंचक के दौरान जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनाना चाहिए, ऐसा विद्वानों का मत है। इससे धन हानि और घर में क्लेश होता है। मान्यता है कि पंचक में पलंग बनवाना भी बड़े संकट को न्यौता देना है।

जो सबसे ज्यादा प्रचलित मान्यता है वो है कि पंचक में किसी की मृत्यु होने से और पंचक में शव का अंतिम संस्कार करने से उस कुटुंब या निकटजनों में पांच मृत्यु और हो जाती है।

आगे पढ़ें पंचक दोष में निकटजन की मृत्यु होने पर क्या करें...


FILE


क्या करें :-

इस स्थिति से बचने के लिए यदि किसी की मृत्यु पंचक अवधि में हो जाती है, तो शव के साथ पांच पुतले आटे या कुश (एक प्रकार की घास) से बनाकर अर्थी पर रखें और इन पांचों का भी शव की तरह पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार करें, तो पंचक दोष समाप्त हो जाता है ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि जब भी जाता है मीन राशि में मचती है तबाही, क्या होगा वर्ष 2025 में जानें

Aashada masam 2024: आषाढ़ माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

भगवान जगन्नाथ की मौसी गुंडीचा हैं या और कोई, जानें पुरी का रहस्य

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

जीवित नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 2028 तक होगा बड़ा काम

सभी देखें

नवीनतम

25 जून 2024 : आपका जन्मदिन

25 जून 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

यदि धनवान बनना है तो वास्तु के अनुसार घर में करें मात्र 3 काम, कमाल हो जाएगा

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा?

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा कब है, जानें पूजा का खास मुहूर्त