* जिस महिला के गाल पर तिल होता है, उसे अच्छा पति मिलता है। * महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल हो तो वह किसी राजा की रानी बनती है। * आँख पर तिल हो तो पति की बहुत अधिक प्रिय होती है। * गाल पर बाँईं तरफ तिल हो तो ऐशो-आराम का सुख मिलता है। * कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है। * छाती पर तिल हो तो पुत्र की प्राप्ति होती है। * जाँघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है। * पाँव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है। * मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है। * नाक पर तिल हो तो वह महिला रूपवान होती है, पर घमंडी होती है।
पुरुषों के शरीर पर तिल का असर
ND
* जिस पुरुष के सिर (मस्तक) पर तिल होता है, वह हर जगह इज्जत पाता है। * आँख पर तिल होता है तो वह नायक पद पाता है। * मुख पर तिल होता है तो उसे बहुत दौलत मिलती है। * गाल पर तिल हो तो उसे स्त्री का सुख मिलता है। * ऊपर के होंठ पर तिल हो तो धन पाता है तथा चारों तरफ इज्जत मिलती है। * नीचे के होंठ पर तिल हो तो वह व्यक्ति कंजूस होता है। * कान पर तिल हो तो वह खूब पैसे वाला होता है। * गर्दन पर तिल हो तो उस व्यक्ति की लंबी उम्र होती है तथा उसे आराम मिलता है। * छाती की दाहिनी तरफ तिल हो तो अच्छी स्त्री मिलती है। * दाहिने कंधे पर तिल हो तो वह व्यक्ति कलाकार होता है। क्षेत्र कोई-सा भी हो सकता। * हाथ के पंजे पर तिल हो तो वह व्यक्ति दिलदार व दयालु रहता है। * पाँव पर तिल हो तो उस व्यक्ति के विदेश यात्रा का योग बनता है।