Dharma Sangrah

शनि जयंती : दुर्लभ महासंयोगों के बीच

आराधना-अनुष्ठान से मिलता है विशिष्ट फल

Webdunia
FILE

सर्वफलदाता भगवान शनिदेव की जयंती 20 मई को अनेक दुर्लभ संयोगों के बीच आ रही है। जहां शनिदेव के मित्र शुक्र की राशि में पंचग्रही संयोग बनेगा, वहीं रविवार को वट सावित्री अमावस्या भी है। शनिदेव के जन्मोत्सव की अर्द्धरात्रि के बाद सूर्यग्रहण लगेगा। शनि अतिवक्री होकर कन्या राशि में होने से अत्यंत शक्तिशाली रहेंगे। शनि जयंती पर कालदंड योग भी होगा। इस तरह के महासंयोगों की स्थिति 100 वर्षों बाद निर्मित हो रही है।

शनि जयंती और विशेष योग : पंचग्रही, कालदंड योग और वट सावित्री अमावस्या, शनि जन्मोत्सव की अर्द्धरात्रि बाद से सूर्यग्रहण।

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या को सूर्यास्त के समय शिंगणापुर नगर में शनिदेव की उत्पत्ति हुई थी। पंडितों के अनुसार शनि जयंती पर उनकी साधना-आराधना और अनुष्ठान करने से शनिदेव विशिष्ट फल प्रदान करते हैं।

अशुभ और कष्टदायक : न्याय के देवता ज्योतिषाचार्य पं. धर्मेंद्र शास्त्री के अनुसार शनिदेव नीतिगत न्याय करते हैं। शनि साढ़ेसाती, अढैया के रूप में प्रत्येक मनुष्य को फल प्रदान करते हैं।

FILE
कहा गया है- 'शनि वक्री जनैः पीड़ा' अर्थात्‌ 'शनि के वक्री होने से जनता को पीड़ा होती है।' इसलिए शनि की दशा से पीड़ित लोग इस दिन उनकी उपासना और पूजा करें तो शांति मिलेगी।

पंचग्रही योग : सूर्य, चंद्र, गुरु, शुक्र और केतु के वृषभ राशि में होने से शनिदेव के मित्र शुक्र की राशि में पंचग्रही योग निर्मित हो रहा है। शनि जयंती पर सूर्यग्रहण भी होगा। हालांकि यह केवल पूर्वी भारत में दिखाई देगा। सूर्यग्रहण 20 मई की रात 2 बजकर 36 मिनट से 21 मई को सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक कृतिका नक्षत्र और वृषभ राशि में लगेगा।

क्या है कालदंड योग : ज्योतिष में वार और नक्षत्र के संयोग से आनंद आदि 28 प्रकार के योग बनते हैं। शनि जयंती को रविवार और भरणी नक्षत्र के संयोग से कालदंड नामक योग बनेगा। ज्योतिषियों के अनुसार कालदंड के अधिष्ठाता शनिदेव के छोटे भाई मृत्यु के देव यमराज होते हैं। इसके स्वामी शनि के मित्र शुक्र होते हैं।

कालदंड शनिदेव के भी आज्ञाकारी सेवक हैं जो शनि भक्तों के रोग, शत्रुओं आदि बाधाओं का विनाश कर भ्रष्टाचारियों को दंडित करते हैं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 नवंबर, 2025)

27 November Birthday: आपको 27 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shani margi gochar 2025: शनि का मीन राशि में मार्गी गोचर, 5 राशियों को मिलेगी राहत

Panchak November 2025: नवंबर 2025 में कब से कब तक है पंचक, जानें समय और प्रभाव