सितंबर 2013 : ज्योतिष की नजर से

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
सितंबर के प्रारंभ में सूर्य के परिभ्रमण से पश्चिम के देशों में सुख-शांति रहेगी। दक्षिण के देशों में युद्ध का भय रहेगा। उत्तर एवं पूर्व के देशों में अशांति रहेगी।

मंगल के परिभ्रमण से अनाज के भावों में तेजी बनी रहेगी। बुध के सिंह राशि पर परिभ्रमण करने से स्वर्ण के भाव तेज रहेंगे एवं 6 सितंबर को बुध अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिसके फलस्वरूप स्वर्ण के साथ शक्कर के भाव में भी तेजी आएगी।

FILE


शुक्र के परिभ्रमण से अन्न का नुकसान होगा। 7 सितंबर को शुक्र राशि परिवर्तन करके तुला राशि में प्रवेश करने से आरोग्यता आएगी।

18 सितंबर को सूर्य भी अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में परिभ्रमण करेगा, जिसके फलस्वरूप दक्षिण के देशों में सुख-शांति आएगी। उत्तर एवं पश्चिम के देशों में पीड़ा ओर अशांति रहेगी एवं पूर्व के देशों में युद्ध आदि का भय एवं आंतरिक झगडे़ का माहौल रहेगा।




इस माह पांच रविवार होने से कहीं-कहीं रक्तपात, कहीं जल पलायन आदि प्राकृतिक प्रकोप रहेंगे।

इस माह की कुंडली को आकाशीय दृष्टि से देखें तो, शुक्र के स्वराशि में विराजमान होने से तेज वायु के साथ कुछ भागों में सामान्य वर्षा होगी व कुछ भागों में अच्छी वर्षा होगी।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक, गोवा, आसाम, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कहीं अच्छी वर्षा एवं कहीं खंड वर्षा होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं, जानिए 20 मई 2025 का राशिफल

20 मई 2025 : आपका जन्मदिन

20 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?