मूंछें व्यक्ति के स्वभाव का प्रतिबिंब होती हैं। आइए जानते हैं मूंछों से व्यक्ति के जीवन के राज--
1. राजसी मूंछें- नोकदार, लंबी, ऊपर की ओर उठी हुई मूंछें राजसी कहलाती हैं। उसे दरबारी मूंछ भी कहते हैं। ऐसे व्यक्ति साहसी, वीर तथा निडर होते हैं। वे क्रोध में आक्रामक होने में भी देर नहीं करते।