Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एकादशी के दिन पढ़ें भगवान विष्णु के 12 शुभ नाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें एकादशी के दिन पढ़ें भगवान विष्णु के 12 शुभ नाम
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कुछ खास तिथियों पर भगवान श्रीहरि विष्णु (Lord Vishnu) के कुछ विशेष नामों (Names) को पढ़ने का बहुत महत्व माना गया है। एकादशी हो या पूर्णिमा, इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करके उनके इन बारह 12 नामों का जप करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं तथा धन प्राप्ति के कई रास्ते खुलते हैं। 
 
एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्‍णु का एक-एक नाम लें और 1 पुष्प अर्पित करें। यदि आपको पीले पुष्प आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं तो आप श्री विष्‍णु के 12 नाम लेते हुए उन्हें पुष्प चढ़ाते हैं तो यह बहुत ही शुभफलदायी तथा चमत्कारिक फल देने वाला होता है। 
 
आइए यहां पढ़ें श्रीहरि विष्‍णु के 12 शुभ नाम : vishnu 12 names
 
1. अच्युत, 
2. अनंत, 
3. दामोदर, 
4. केशव, 
5. नारायण, 
6. श्रीधर, 
7. गोविंद, 
8. माधव, 
9. हृषिकेश, 
10. त्रिविकरम, 
11. पद्मानाभ 
12. मधुसूदन।
 
इतना ही नहीं पूजन के बाद सायंकाल के समय इन पुष्पों को भगवान के सामने से हटाकर पीपल के पेड़ के नीचे या फिर बहते पानी में प्रवाहित करने से लाभ होगा। 

webdunia
yellow flowers


 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विष्णु जी के 16 नाम : अन्न ग्रहण करते समय जपें जनार्दन, किस नाम का कब करें जप....