Hanuman Chalisa

घर में देवता पूजन करें तो अवश्य याद रखें यह 12 बातें

Webdunia
पूजन के लिए कुछ आसान से नियम निर्धारित हैं। यह नियम शास्त्रों में वर्णित हैं। इनके अनुसार पूजन करने से मनचाहा फल प्राप्त होता है। कई बार हम दिनरात ईश्वर का स्मरण करते हैं लेकिन फल नहीं मिलता है क्योंकि जानकारी न होने पर हम कुछ गलतियां कर जाते हैं। हालांकि ईश्वर सिर्फ भाव चाहते हैं किंतु सच्चे मन के साथ अगर कुछ नियमों का पालन भी कर लिया जाए तो तत्काल लाभ मिलता है-


 



- शिव जी को विल्व पत्र,विष्णु को तुलसी,गणेश जी को हरी दूर्वा,दुर्गा को अनेक प्रकार के पुष्प और सूर्य को लाल कनेर के पुष्प प्रिय हैं। शिवजी को सदाबहार पुष्प,विष्णु को धतूरा और देवी को आक के पुष्प नहीं चढ़ाए जाते।


- विष्णु को चावल,गणेश जी को तुलसी,देवी को दूर्वा,सूर्य को विल्व पत्र नहीं चढ़ाना चाहिए। लाल से सफेद और सफेद से नीला कमल भगवान को अत्यधिक प्रिय है।


- देवताओं को पूजन में अनामिका से गंध लगाना चाहिए।


- घी का दीपक दाईं और तेल का दीपक बाईं ओर रखना चाहिए।


- पुष्प हाथ में और चंदन ताम्र पत्र में रखें।


- जल,पात्र,घंटा,धूपदानी आदि बाईं ओर रखना चाहिए।


- शंख को जल में डुबाना और पृथ्वी पर रखना वर्जित है। शंख में चंदन और फूल छोड़ना चाहिए।


- भगवान के आगे जल का चैकोर घेरा बनाकर नैवेद्य रखें और देवी के दाईं ओर नैवेद्य रखना चाहिए।


- सभी देवताओं को सात,पांच,या तीन बार प्रणाम करना चाहिए।


- एक दीपक से दूसरा दीपक नहीं जलाना चाहिए।


- पूजन में किसी सामग्री की कमी होने पर उसके स्थान पर अक्षत,फूल चढ़ा दें। शास्त्रों में पूजा को हजार गुना फलदायी बनाने के लिए एक उपाय बतलाया गया है,वह है ‘‘मानस पूजा’’। कल्पना द्वारा हर प्रकार की सुंदर पूजन से भी भगवान प्रसन्न होते हैं।

- घर में पूर्व की ओर मुख करके दीपक रखने से वह आयु देता है,उत्तर की ओर धन,पश्चिम की ओर दुख और दक्षिण की ओर मुख करके रखने से हानि देता है।

समाप्त




Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि