Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला दिवस विशेष : जानिए 12 राशि की महिलाएं और उनका स्वभाव

हमें फॉलो करें महिला दिवस विशेष : जानिए 12 राशि की महिलाएं और उनका स्वभाव
, मंगलवार, 7 मार्च 2023 (15:50 IST)
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि मेरे पार्टनर का स्वभाव कैसा है या मैं जिससे विवाह करने वाला हूं वह कैसी है तो आपको 12 राशियों के अनुसार महिलाओं के स्वभाव को भी जानना चाहिए। हालांकि इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन कुछ हद तक आपको इससे जानकारी तो मिल ही सकती है। डिटेल्स में जानने के लिए तो किसी ज्योतिष की सलाह जरूर लें। 
 
1. मेष राशि : कहते हैं कि मेष राशि की लड़कियां प्रेम प्यार को लेकर बहुत उत्साहित होती है। उन्हें पहली ही नज़र में किसी से प्रेम हो जाता है। इस राशि की लड़कियों को अपने पार्टनर से बहुत अपेक्षा रहती है और इन्हें क्रोध भी बहुत जल्दी आता है। हालांकि यह रिश्‍ता निभाना अच्छे से जानती हैं। इन्हें खेलकूत पसंद हैं और ये खिलाड़ी बनना चाहती हैं। खिलाड़ी पुरुषों से प्रभावित होती रहती हैं। अनुशासन पसंद करती हैं। काम को ये सलीके से करती हैं। 
 
2. वृषभ राशि : प्रेम प्यार से ज्यादा इनके लिए परिवार ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ये अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती हैं। मायके में हैं तो पिता, माता और भाई बहनों का और विवाह के बाद इन्हें अपने पति और बच्चों का ध्यान रखना ज्यादा पसंद हैं। ऐसी महिलाओं में यदि महत्वकांक्षा ज्यादा है तो ये परेशान रहती हैं।
 
3. मिथुन राशि : इस राशि की महिलाओं को घूमने फिरने का काफी शौक रहता है और ये बहूत ही बातूनी भी रहती हैं। यह बहुत जल्द ही किसी के भी प्रेम जाल में फंस सकती हैं। यही इनकी चिंता का कारण भी बन सकता है। इन्हें छोटी छोटी बातों की बहुत चिंता सताती है। हालांकि ये बहुत ही भरोसेमंद साथी होती हैं। इस राशि की लड़कियां बहुत ही ज्यादा रोमाटिंक होती हैं और यह अपनी लव लाइफ का भरपूर आनंद लेना चाहती हैं। यह अपने पार्टनर से जुड़े रहने के लिए बहुत कुछ करती हैं और हमेशा कुछ न कुछ शरारतें भी करती रहती हैं। इनका पर्टनर भी इन्हें बहुत प्यार करता है।
 
4. कर्क राशि : प्यार के मामले में इस राशि की लड़कियां बहुत ही भावुक होती है। प्यार इनके लिए सबकुछ होता है। यह अपने पार्टनर को बहुत चाहने वाली होती हैं और अपने प्यार का खुलकर इजहार करती हैं। यह अपने पार्टननर की भावनाओं को भी अच्छे से समझती हैं। लेकिन ये काफी गुस्सैल भी होती हैं। जरा-जरा सी बात पर ये गुस्सा हो जाती हैं और रोने भी लगती हैं।
 
5. सिंह राशि: इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर का दिल जीतने में माहिर होती हैं। यह अपने पार्टनर से इस कदर प्यार करती हैं कि वह इनके प्यार में पागल जैसा हो जाता है। हालांकि इन राशि की लड़कियों को क्रोध भी जल्दी से आ जाता है क्योंकि यह सचाई और ट्रांसपेरेंसी को पसंद करती हैं। सिंह राशि की महिलाएं काफी पजेसिव और गुस्सैल भी होती हैं। इन्हें हर चीज अपनी जरूरत के अनुसार चहिए। इन्हें बहलाना आसान नहीं है, क्योंकि ये जल्द किसी के साथ घुलती-मिलती नहीं हैं। 
webdunia
sun transit 2021
6. कन्या राशि : इस राशि की लड़कियां अपने प्यार को लेकर बहुत भावुक होती हैं और इनकी दुनिया इनके पार्टनर के आसपास ही सिमटी होती हैं। यह अपने पार्टनर को लुभाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। यह हर कार्य में परफेक्ट होती है। इन्हें अपने मित्रों के साथ समय बिताना पसंद हैं। इन्हें अपने निजी जीवन में न तो किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त होता है और ना ही ये किसी के मामले में दखल देती हैं। समस्याओं से कैसे निपटना है, इन्हें पता होता है। 
 
7. तुला राशि: इस राशि की लड़कियों का रोमांस के मामले में कोई मुकाबला नहीं क्योंकि इस राशि का ग्रह स्वामी शुक्र है जो रोमांस का ही ग्रह है। इस राशि की लड़कियों की ओर स्वत: ही लोग आकर्षित हो जाते हैं परंतु इस राशि की लड़कियां जिससे भी प्यार करती हैं उसके प्रति समर्पित रहती हैं और इनका पार्टनर भी इन्हें बहुत प्यार करने वाला होता है। ये महिलाएं समझदारी भरी बातों में अपना समय व्यतीत करना पसंद करती हैं। ये दिल से काम लेती हैं, साथ ही ये परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदल भी लेती हैं। 
 
8. वृश्‍चिक राशि : इस राशि की महिलाएं चतुर होने के साथ ही काफी गुस्सैल भी होती है लेकिन ये भरोसेमंद होती हैं। यह जिससे भी प्रेम करती हैं उनका भरोसा कायम रखती हैं। यह स्पष्‍टवादी भी होती हैं जो भी बोलना हो मुंह पर बोलती हैं। आपकी खुशी के लिए ये कुछ भी कर सकती हैं। अपने बच्चों के लिए ये एक समर्पित मां होती हैं।
 
9. धनु राशि : यह सोच समझकर कार्य करने वाली होती हैं। हर बात को गहराई से समझना चाहती हैं। इन्हें सलाह और सुझाव देना और दूसरों से काम निकलवाने की कला खूब आती है। इन्हें पढ़ाई-लिखाई का भी शौक होता है। यह अन्य कलाओं को भी जल्दी से सीख लेती हैं।
 
10. मकर राशि : यह बहुत ही समझदार और न्यायप्रिय होती हैं। इन्हें झूठ पसंद नहीं। यह साहसी और दूसरों की सहायता करने में तत्पर रहती हैं। विवाह के पश्‍चात यह अपने रिश्तों को लेकर काफी गंभीर और सतर्क रहती हैं। ये जरा भी लापरवाह नहीं रहती हैं। हर तरह के कार्य को करने में यह कुशल है।
 
11. कुंभ राशि : यह अपनी उम्र से ज्यादा समझदार और गंभीर होती है। दूसरों की भावनाओं की कद्र करती हैं। इन्हें झूठ बर्दाश्त नहीं। यदि इन्होंने आपसे एक बार दोस्ती कर ली तो फिर ईमानदारी से निभाती हैं। यह हर तरह के कार्य को करने में कुशल होती हैं। कलात्मक कार्य में यह निपुण होती हैं।
 
12. मीन राशि : यह बहुत ज्ञानी होने के साथ ही भावुक भी होती हैं। ये अपने मूड के अनुसार कार्य या व्यवहार करती हैं। कई बार जल्दबाजी में लिए निर्णय के कारण इन्हें पछताना पड़ता है। इन्हें सभी तरह के भोजन करना पसंद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली विशेष: जहां से प्रकट हुए थे भगवान नृसिंह, धरती पर आज भी मौजूद है वह खंबा