15 सितंबर 2012 : आपके लिए कैसा होगा आज का दिन

क्या कहती है आपकी राशि

Webdunia
FILE

मेष- महत्व के कामों पर ध्यान दें। जीवनसाथी के सहयोग से व्यापार में अच्‍छी सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र के लोगों का सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्य की अधिकता के कारण थकान और चिडचिड़ाहट महसूस होगी। हो सकता है कि आज दूसरों को आपसे कुछ अधिक अपेक्षाएं हों। निजी हित सध जाएगा। बुद्धिचातुर्यता से रास्ता बनेगा। अनावश्यक खर्च न करें। सेहत में सुधार आएगा। हुनर होने पर ही मशीनरी चलाने का जोखिम लें। वाणी के संयमित होने से बिगड़ते कार्य बनेंगे। आर्थिक मजबूती रहेगी।

वृषभ- आज का दिन बेहतरीन है। रोजमर्रा काम तय हो जाएगा। आपको महसूस होगा कि सब ठीक और अच्छा ही हो रहा है। इच्छाओं की सूची बनाने के लिए दिन उत्तम है। पूर्व में किए गए कार्यों के लाभकारी परिणाम आएंगे। व्यापारिक विस्तार और बड़े सहयोग की प्रा‍प्ति। धर्म के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत से किए कामों के भी अच्छे परिणाम नहीं आ पाएंगे। सायंकाल में योजनाओं को पूरा करने में कठिनाई आएगी। व्यय की अधिकता से मानसिक तनाव बढ़ेगा। बाहरी मदद अपेक्षित रहेगी।

मिथुन- आर्थिक कार्यों में सफलता के योग हैं। व्यापारियों को धन लाभ से प्रसन्नता होगी। परोपकार के कार्यों के सुपरिणाम देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम ‍‍अधिक करना पड़ेगा। अपने लक्ष्य को लेकर अधिक सजग रहेंगे। आपको लगेगा कि सारे काम जल्द से जल्द पूरे कर लेने चाहिए। महत्वपूर्ण विषय में लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे। कामकाज में आ रही परेशानी दूर होगी। शारीरिक निर्बलता बनी रहेगी। मेल-मिलाप का अभाव रहेगा। अपनों से विरोध बढ़ेगा।

कर्क- स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की अभिलाषा पूरी हो सकती है। यात्रा में अपने सामान को संभालकर रखें। आवास के नवीनीकरण के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा। आज का दिन हर तरह के फैसले लेने का दिन है। चालू योजना विस्तार होगा। मिल-जुलकर काम तय होगा। जटिल समस्या सुलझाने में सार्थक पहल करें। विरोधी पक्ष नतमस्तक होने पर मजबूर होगा। पारिवारिक व्यक्तियों के सम्मान पर ध्यान दें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क होगा। आलस्य का त्याग करें।

आगे पढ़े सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि



सिंह- आत्मविश्वास में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी होगी। नवीन कार्य प्रारंभ करने का उत्साह रहेगा। व्यापार में पूंजी लगाएंगे। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संतान की उपलब्धि पर गर्व होगा। वाणी संयम रखें। उत्सव मनाने का दिन है। आप पूरे दिन उत्साह से भरे रहेंगे। आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। मन आनंदित रहेगा। परिश्रम का लाभ मिलने लगेगा। आपसी सहमति उत्साहित रखेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सभी कार्य आसानी से होंगे व व्यापार में नवीन अनुबंध होगा। जनहित के कामों में दिखावा न करें। आय बढ़ेगी।

कन्या- योजनाबद्ध काम कीजिए। मिल-जुलकर चलने में लाभ। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने से लाभ होगा। घर में वैवाहिक कार्यों की चर्चा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आपके पास वह सब है जिसकी आपको जरूरत है, फिर भी आपको अधूरेपन का अहसास होगा। मध्याह्न बाद समय लाभ का बनेगा। सत्संग का लाभ लेना जरूरी होगा। नौकरों पर अतिविश्वास से बचें। कार्य में गति बनाए रखें। आपके कार्य की तारीफ होगी। समय अनुकूल है। प्रतियोगिता में सफल होंगे।

तुला- दूसरों की भलाई के लिए कार्यों से यश बढ़ेगा। कम परिश्रम से कार्यों में अच्‍छी सफलता से हर्ष होगा। व्यापार में नवीन अनुबंध के योग बनेंगे। दूसरों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। पैसे की कमी महसूस कर सकते हैं। इसलिए गैरजरूरी खर्च करने से बचें। आप किसी भी तरह के ‍आर्थिक निर्णय करने से पहले वरिष्ठजन या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को अन्य माध्यम से लाभ मिल सकता है। समय व धन दोनों खर्च होंगे। आलस्य के कारण लाभ नहीं उठा पाएंगे। आगे समय तनाव बढ़ाएगा। चौकन्ने होकर काम कीजिए। जेब देखकर चलने में भलाई।

वृश्चिक- आपको आनंद का अनुभव होगा। आपके मन में जो मनोकामनाएं हैं, उनके पूरा होने की प्रबल संभावनाएं हैं। संतान के क्रियाकलापों से निराशा होगी। व्यावसायिक लाभ में कमी का अनुभव करेंगे। कार्य में परस्पर सहमति बन जाएगी। प्रेम-प्रसंग में मिठास रहेगी। साझा काम तय हो जाएगा। व्यावसायिक उलझनों तथा प्रतिस्पर्धा के बावजूद लाभ में कमी नहीं होगी। आय से ज्यादा व्यय होने से ऋण लेने की नौबत आ सकती है। अत: व्यय कम करें। वाहन चलाने में असावधानी न बरतें। संयमित वाणी से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

आगे पढ़े धनु, मकर, कुंभ एवं मीन राशि




धनु- स्‍थायी सं‍पत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें। यात्रा सफल रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में विस्तार एवं विकास के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पिता से सहयोग मिलेगा। समय रहते ‍चिकित्सा करा लेने में ही समझदारी है। समय लाभ का बन जाएगा। प्राथमिकता से काम कीजिए। नौकरी में परिवर्तन के योग बनते हैं। जोखिम के कामों में लापरवाही से बचें। आर्थिक मजबूती रहेगी।

मकर- दिन की शुरुआत माता-पिता से आशीर्वाद लेकर करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। व्यापार में बेहतर प्रबंधन से लाभ की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मांगने पर मदद मिल जाएगी। पदोन्नति की संभावना रहेगी। संतान की वजह से समाज में सम्मान मिलेगा। नए कार्य व्यवसाय का प्रारंभ करें। पेंडिंग कार्य पूर्ण होंगे। मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे। धन का निवेश विशेषज्ञ की सलाह लेकर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकूल माहौल मिलेगा। जल्दबाजी के कार्यों में नुकसान संभव है।

कुंभ- आज आपकी योग्यता की परीक्षा का दिन है। आपको अपनी हिम्मत साबित करनी होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में खर्च घटेगा। माता-पिता को भावनात्मक सहारा देना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। काम के प्रति ईमानदार और सजग रहने की जरूरत है। मिश्रित फलप्रद समय रहेगा। संसाधन अभाव बना रहेगा। काम बनाने में अड़चन रहेगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा सफल रहेगी। रुका पैसा मिलेगा। भूमि-भवन के कार्यों में गति बनी रहेगी। पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा से बचें।
संतान के व्यवहार से निराशा होगी।

मीन- समय लाभ का रहेगा। कम परिश्रम से ही सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपके फैसलों को मान्यता मिल सकती है। जीवनसाथी का रवैया सहयोगात्मक रहेगा। आगे की योजना तय होगी। संसाधन विस्तार होगा। नवीन जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। कोई व्यक्ति सफलता के रास्ते में बाधा डालने की कोशिश करेगा। इस कारण आपको बेवजह अवरोध झेलने पड़ सकते हैं। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मुश्किल राहें आसानी से पार हो जाएंगी।

Show comments

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए होगा बेहद खास 05 मई का दिन, जानें अपना राशिफल

05 मई 2024 : आपका जन्मदिन

05 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान