17 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी
WD
FILE


मेष- आपको रुपयों की प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। शत्रु व विरोधी आपके विरुद्ध कोई गुप्त योजना या षड्यंत्र रच सकते हैं। निर्णय गलत होंगे।

विशेष- अनार का सेवन करें।


वृषभ- आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे असफलता न निराशा ही हाथ लगेगी। आपके अपने ही आपके साथ विश्वासघात करेंगे, सावधान रहें।

विशेष- सेबफल का सेवन करें।

मिथुन- ग्रह‍ स्थिति फिर एक बार आपके पक्ष में आएगी। कोई नया काम आरंभ हो सकता है। यात्राएं आर्थिक लाभ प्रदान करेंगी। धन का लाभ होगा।

विशेष- खरबूजे का सेवन करें।

कर्क- आपको कामकाज के प्रति आपका समर्पण इतना अधिक रहेगा कि उसके आगे घर-परिवार, रिश्तेदार, नातेदार सभी चीजें गौण हो जाएंगी।

विशेष- टमाटर का सेवन करें।

सिंह- आपके घर मेहमानों व रिश्तेदारों का आगमन होगा व आप उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। दिमागी शांति बनाए रखें व धैर्य से कार्य करें।

विशेष- गाजर का सेवन करें।

कन्या- आपको प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। आप कहीं बाहर घूमने या फिल्म देखने जा सकते हैं।

विशेष- लाल मिर्च का सेवन करें।

तुला- आपको प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। रोमांस व प्रेम के लिहाज से आप पूरे फॉर्म में रहेंगे। पार्टनर से चले आ रहे विवाद किसी के माध्यम से हल हो जाएगी।

विशेष- सेबफल का सेवन करें।

वृश्चिक- गर्मी से आप काफी परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियां रहेंगी। किसी पारिवारिक मित्र के बारे में आपको कुछ ऐसी बात पता चलेगी जिससे आप परेशान हो उठेंगे।

विशेष- लाल मिर्च का सेवन करें।

धनु- आपके घर पर मेहमानों का आगमन होगा। बड़े-बुजुर्गों का ‍आशीर्वाद प्राप्त होगा। रिश्तेदारों व परिवार के लोगों के साथ आप व्यस्त रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी।

विशेष- अनार का सेवन करें।

मकर- रुपयों-पैसों के लेन-देन में किसी पर भी विश्वास न करें अन्यथा धोखा हो सकता है। प्रति‍योगिता के क्षेत्र में सफलता मिल जाएगी। शत्रु व विरोधी परास्त होंगे।

विशेष- तरबूज का सेवन करें।

कुंभ- लोग आपके बारे में एक गलत अवधारणा बनाएंगे। आप पर कोई बदनामी या दाग भी लग सकता है। कामकाज को गंभीरता से लें व दो नंबर का काम बंद रखें।

विशेष- टमाटर का सेवन करें।

मीन- लंबी दूरी की यात्राओं द्वारा धन प्राप्त होने के आसार हैं। परिश्रम व मेहनत रंग लाएगी। काम व परिवार के मोर्चे पर आपको संतोष अनुभव होगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

विशेष- गाजर का सेवन करें ।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

20 मई 2025 : आपका जन्मदिन

20 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते