18 जुलाई 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी
मेष- आपको परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। हाथ में आया पैसा जा सकता है, सावधान रहें। नींबू का सेवन करें।

वृषभ- समय अति अनुकूल है अत: आप कोई विशेष कार्य शुरू कर सकते हैं। भाग्य का सितारा साथ देगा। चापलूसों से बचें। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। जाम का सेवन करें।


मिथुन- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दिन मनोरंजन व हर्षोल्लास के साथ बीतेगा। आपक वाकचातुर्य से विरोधी परास्त होंगे। आम का सेवन करें।

कर्क- आपको प्रेम में सफलता मिलेगी। धन, ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। आप प्रेमिका के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। दिन अच्‍छा बीतेगा। चने की दाल का सेवन करें।

सिंह- घर में कलह, वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना झगड़ा बढ़ सकता है। जीवनसाथी से नोकझोंक संभव है। पपीते का सेवन करें।

कन्या- आपको भाई-बहनों से प्रेम प्राप्त होगा। प्रतियोगिता एवं इंटरव्यू का फैसला आपके पक्ष में होगा। आपके मन में परोपकार की भावना आएगी। हल्दी का सेवन करें।

तुला- आपको मानसिक तनाव से सिरदर्द हो सकता है। कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यय बढ़ने की संभावना है। भवन व जमीन-जायदाद का मामला उलझ सकता है। हल्दी का सेवन करें।

वृश्चिक- आप किसी भी प्रकार का नशा न करें। प्रयत्न करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। दैनिक कार्यगति अनुकूल रहेगी। घूमने-फिरने में व्यस्त रहेंगे। बेसन का सेवन करें।

धनु- विशेष प्रयास करने पर भी थोड़े में ही संतोष करना पड़ेगा। दांपत्य सुख मिलेगा। पत्नी को महत्व देंगे तो लाभ में रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। नींबू का सेवन करें।

मकर- अचानक लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आम का सेवन करें।

कुंभ- आपको आय के नए-नए साधन मिलेंगे। शुभ कार्य संपन्न होंगे। कोई खोई हुई प्रिय ‍चीज वापस प्राप्त होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। चने की दाल का सेवन करें।

मीन- आप कार्य बिगाड़ भी सकते हैं। उलझनों के कारण दिल में अशांति रहेगी। क्लेश के कारण मन में निराशा होगी। दुर्घटना अथवा यात्रा में कष्ट का योग है। पपीते का सेवन करें ।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

कहीं आप शिवलिंग की अधूरी पूजा तो नहीं कर रहे हैं?

शिवलिंग की आधी परिक्रमा करने के पीछे का रहस्य जानें

सावन मास में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, महादेव हो जाएंगे रुष्ट

नाग पंचमी का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

गुरु की राशि में शनि की वक्री चाल, 5 राशियों का बुरा हाल, 4 को होगा लाभ, 3 का मिश्रित परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र, इसका जप करने से भोले बाबा होंगे प्रसन्न

शिव पंचाक्षर स्तोत्र के फायदे

Aaj Ka Rashifal: क्या कहते हैं आज के सितारे, जानें 17 जुलाई 2025 का दैनिक राशिफल

17 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

17 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त