19 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

Webdunia
FILE

मेष- शुभ समाचार प्राप्त होगा। सफलता के संकेत हैं। कार्य सिद्ध होंगे। जनकल्याण के कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। लेन-देन के मामलों को प्राथमिकता से निपटाएंगे। व्यवसाय में प्रगति, उत्साह का माहौल रहेगा। दांपत्य सुख मिलेगा। प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। साझा भाव से काम तय होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। वाद-विवाद में समझौता हो सकता है। वाहन, मशीनरी के कार्य में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा। जोखिम कार्यों से बचने का प्रयास करें। मा‍नसिक शांति रहेगी। फोन पर महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। राज्यपक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे।

वृषभ- भाग्य का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं को समय पर पूरा कर सकेंगे। प्रॉपर्टी क्रय, विक्रय संबंधी मामले सुलझेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। भाग्यवर्धक प्रयासों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण योजना का विकास होगा। साहसिक प्रयास सफल होगा। आय विषयक समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वार्तालाप में संयम से लाभ। पिता से सहयोग मिलेगा। विवादास्पद मामले का निपटारा होगा। कारोबारी मान-सम्मान बढ़ेगा। काम बनता चला जाएगा। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन- यात्रा योग है। धन व्यय होगा। शिव पूजन से लाभ। कार्यकुशलता बढ़ने से आजीविका में लाभ होगा। मांगलिक कार्य में धन व्यय होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। विद्यार्थी प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि पाएंगे। आपसी विश्वास में खटास आ जाने से भागीदारी टूट सकती है। अपने साथ नहीं देंगे। शासन सत्ता पक्ष में सहयोग मिलेगा। अनुकूल चिंतन से लाभ होगा। राजनीतिक समस्या का समाधान होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। परिश्रम-प्रयास पूरा होगा। बराबर काम बनने का हर्ष रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पुरानी मित्रता उपयोगी रहेगी।

कर्क- पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्य में व्ययभार अधिक होगा। व्यावहारिक मामलों को हल करने में सफलता मिल सकेगी। व्यापार-व्यवसाय में अवसर मिलेंगे। रुका धन मिलने से निवेश बढ़ेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। भाग्य का साथ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कर्तव्यों के निर्वाह से प्रसन्नता होगी। सामर्थ्य विकसित करें। सत्संग से मन प्रसन्न होगा। व्यर्थ के कार्यों में न उलझें। बाधित काम में प्रगति होगी। सहयोग मिल जाएगा। व्यापार-व्यवसाय आदि में रुचि रहेगी।

सिंह- वैवाहिक प्रकरण में सफलता के संकेत हैं। साहसिक निर्णय से लाभ होगा। मन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल में अधीनस्‍थों पर विश्वास बढ़ेगा। संतान के कार्यों से समाज में सम्मान मिलेगा। समय पर लिए फैसलों से लाभ होगा। क्रोध, आवेश पर नियंत्रण रखें। आमोद-प्रमोद के साधन बढ़ेंगे। स्वजनों से मेलमिलाप में दिन व्यतीत होगा। नवीन योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। अतिथि आगमन का योग है। यश मिलेगा। सुबह-सवेरे तनाव रहेगा। बाद में काम बना लेंगे। पुरानी हानि की भरपाई होगी। पत्र प्राप्त होगा।

कन्या- मनोनुकूल वस्तु प्राप्त होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आवश्यक विस्तार कर पाएंगे। लोभ-लालच में न पड़ें। प्रणय संबंधों को मंजिल मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। वाद-विवाद से बचें। समझौतावादी रुख अपनाएं। सुधार से मन प्रसन्न होगा। मनोविनोद से बचेंगे। संयम से कार्य करना लाभदायक रहेगा। दिनचर्या नियमित रहेगी। दूर गए मित्र का समाचार मिलेगा। खास हित का काम प्राथमिकता से कीजिए। जेब देखकर चलने में लाभ। स्वास्थ्य नरम रहेगा। कामकाज के प्रति रुचि रहेगी। सकारात्मक चिंतन होगा।

तुला- वैभव-विलासिता की वस्तुओं का संग्रह होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पुरानी योजना विस्तार होगा। हित आसानी से सध जाएगा। नौकरी, राज्यपक्ष में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। महत्व के निर्णय लेने में विलंब न करें। घर में धार्मिक कार्य होंगे। रुका पैसा मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। बाधाओं के बावजूद कार्य पूर्ण होंगे। नेत्र विकार तंग कर सकता है। मांगलिक कार्यों पर विचार होगा। विवादास्पद मामलों को टालने का प्रयास करें। व्यावहारिक पक्ष उज्जवल रहेगा। संबंधियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। भूमि-भवन से संबंधित कार्य टालें।

वृश्चिक- समृद्धिकारक योग हैं। आध्यात्मिक चिंतन से मन प्रसन्न। वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। क्षेत्र विस्तार से मन प्रसन्न होगा। यात्रा लाभकारी होगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। अधूरे काम समय पर हो सकेंगे। निजी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पराक्रम बना रहेगा। सुख रहेगा। व्यापार में जरूरी निर्णय ले पाएंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। नौकर-चाकरों एवं अधीनस्थ वर्ग के कर्मचारियों की मदद मिलेगी। असमंजस की स्थिति रहेगी। बाहरी मदद अपेक्षित रहेगी। रोजमर्रा का काम तय होगा। संतान की चिंता रहेगी।

FILE
धनु- वैभव-विलासिता की वस्तुओं में रुचि रहेगी। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें। महिला जाति की सलाह उपयोगी। पारिवारिक मामलों में आवेश न दिखाएं। अतिथि आगमन होगा। कीर्ति का विस्तार होगा। स्वजनों के सहयोग से कार्ययोजना में गति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दिन अच्‍छा है। व्यापार, रोजगार में बेवजह बाधाएं आएंगी। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। मित्र मदद करेंगे। मेल-मिलाप अभाव रहेगा। बचते-बचते कलह बढ़ेगी। अपनों से विरोध रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता रहेगी।

मकर- दांपत्य सुख प्राप्त होगा। भ्रमण में मन लगेगा। संपर्क बढ़ेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। रुका धन वापस मिल सकता है। संतान पक्ष से सुख एवं सहयोग मिलेगा। लेखन-अध्ययन में रुचि रहेगी। कार्यों में गति आएगी। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचने का प्रयास करें। आसानी से होने वाले कामों में भी रुकावट आएगी। कानूनी मामलों में विशेष सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थियों को परिश्रम अधिक करने पर भी परिणाम कम आएंगे। प्रेम-प्रसंग में मनुहार रहेगी। बाहरी मदद अपेक्षित रहेगी। ध्यान संपत्ति व गृह कार्यों में केंद्रित रहेगा। मिल-जुलकर योजना तय होगी।

कुंभ- गुरुजनों के पूजन से लाभ होगा। व्यापा‍रिक विस्तार की योजना बनेगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। धन सोच-समझकर दें। पैसा फंस सकता है। कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। सरकारी कामों में आशातीत सफलता मिलेगी। अनावश्यक कामों में न उलझें। किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद एवं विश्वासघात हो सकता है। पुरानी समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। कार्य में खर्च होगा। दैवीय कृपा रहेगी। कारोबारी विवाद सुलझा लेंगे। आय भी बढ़ेगी। सात्विक आचरण से प्रसन्नता। प्रतियोगिता का सुखद परिणाम मिलेगा।

मीन- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। सफलता एवं सम्मान प्राप्त होगा। अतिथि आगमन से प्रसन्नता रहेगी। मन लगाकर कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा। दूसरों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से दुख रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। लाभ-शुभ के कार्यों में दिन व्यतीत होगा। आलस्य त्यागें। अधूरे कामों में गति आएगी। जल्दबाजी में लिए फैसलों से लाभ हो सकता है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। रोजमर्रा का काम बनाने में आसानी रहेगी। पुराने दोस्त मिलेंगे। निवेश अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही करें। पुरानी उधारी वसूल लेंगे। तनाव दूर होगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

इक्ष्वाकु वंश के कुल देवता भगवान जगन्नाथ के धाम को क्यों माना जाता है चार धामों में सबसे खास?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल 12 राशियों के लिए, जानें कैसा बीतेगा 26 जून का दिन

26 जून 2025 : आपका जन्मदिन

26 जून 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

सूर्य ग्रहण का किन 2 राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव?

आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त