1999-2010 के कैलेंडर एक समान

शुक्र को आगमन, शुक्र को बिदा

Webdunia
ND

वर्ष 2010 का कैलेंडर, 1999 के कैलेंडर की फोटोकॉपी है। सुनने में बेशक अजीब लगे, मगर यह सच है। वर्ष 2010 की सारी तारीखों के दिन वही हैं जो वर्ष 1999 के थे। दोनों ही वर्षों के आगाज और अंजाम का दिन भी समान रूप से शुक्रवार ही है। दोनों ही वर्षों में फरवरी माह पूर्ण था। इससे पहले ऐसा संयोग 2001 व 2007 के कैलेंडरों में देखा गया था।

1999 व 2010 के कैलेंडर में कई समानताएँ : पाटनीपुरा निवासी बीएल सोनी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 1999 और 2010 के कैलेंडरों में पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक कई समानताएँ हैं। 1 जनवरी 2010 को साल का शुरुआती दिन वर्ष 1999 की ही तरह शुक्रवार था। जबकि 31 दिसंबर 2010 को वर्ष का आखिरी दिन भी 1999 के अंतिम दिन की ही तरह शुक्रवार होगा।

ND
1999 तथा 2010 दोनों ही वर्षों में फरवरी का महीना भी समान रूप से पूर्ण था अर्थात 28 दिनों का फरवरी माह दोनों सालों में सोमवार को शुरू होकर रविवार को समाप्त हुआ।

2001 और 2007 : वर्ष 2001 व 2007 भी अपनी साम्यताओं को लेकर चर्चा में रहे थे। 1 जनवरी को दोनों वर्षों का आगाज सोमवार को हुआ था और 31 दिसंबर को दोनों का समापन भी सोमवार को ही हुआ। दोनों वर्षों के कई त्योहारों के दिन भी समान थे। उक्त दोनों वर्षों में भी फरवरी माह 28 दिनों का था।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

4 खतरनाक योग चल रहे हैं, इसलिए बचकर रहें ये 5 तरह के लोग

भगवान जगन्नाथ की यात्रा में जा रहे हैं तो साथ लाना ना भूलें ये चीजें, मिलेगा अपार धन और यश

कुंडली में अल्पायु योग से बचने के 10 उपाय

सभी देखें

नवीनतम

पंचांग में पहले से ही लिखी थी प्लेन क्रैश की भविष्यवाणी, वायरल पंचांग में और क्या लिखा है?

योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगा धन निवेश से लाभ, पढ़ें 17 जून का ताजा राशिफल

17 जून 2025 : आपका जन्मदिन

17 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त