2 मई से गुरु-शनि का समसप्तक योग

शनि रोकेगा मानसून का रास्ता

Webdunia
ND
ज्योतिषियों की माने तो शनि और मंगल का एक राशि में प्रवेश कर कई तरह की समस्याएँ खड़ी करेंगे। एक तो शनि के प्रकोप से मानसून कमजोर पड़ सकता है, वहीं मंगल के प्रभाव से महँगाई बढ़गी, जिसके कारण जन आक्रोश भी बढ़ेगा।

पं. ब्रह्मदत्त मिश्रा के अनुसार दो मई से देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश कर वक्री शनि के साथ समसप्तक योग बना रहा है। मई में गुरु अतिचारी और शनि की दृष्टि वक्री रहेगी। इसी तरह 15 मई से 27 मई तक बैसाख शुक्ल पक्ष में द्वितीया और चतुर्थी क्षय तिथि होने से त्रयोदशी दिनात्मक होगी।

मई के प्रारंभ से लेकर 15 जून तक का समय प्राकृतिक आपदा, दक्षिण भारत में भयंकर गर्मी से अग्निकांड, प्लेन दुर्घटना और खान दुर्घटना संभव है। इसी तरह 15 मिथुनस्थ शुक्र एवं 26 मई को सिंह राशि का मंगल महँगाई बढ़ाएगा, जिससे लोगों में जन आक्रोश बढ़ेगा। इस वर्ष जलस्तंभ का अभाव होने और 22 जून की सुबह 10 बजे दिन में सूर्य का आर्द्रा में प्रवेश, रोहिणी का पर्वत में वास एवं पुष्कर नामक मेघ आदि योगों से कुछ प्रांतों में वर्षा की कमी से फसलों को नुकसान होगा।

ND
5 जुलाई से 31 जुलाई तक सिंह राशि का शुक्र भी वर्षा में अवरोध उत्पन्न करेगा, लेकिन महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, गुजरात और आसाम जैसे कुछ प्रांतों में भयंकर बारिश हो सकती है। इससे जनधन की हानि होने की आशंका है। समुद्री और तटवर्ती इलाकों में सूनामी के योग बन रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 2 मई को मीन गुरु के साथ शनि का समसप्तक योग, बुध और शनि वक्री और बुध-सूर्य का शनि के साथ षडाष्टक योग से हानि संभावित है। 14 मई को मिथुन राशि में शुक्र-केतु मिथुन राशि एवं शनि की दृष्टि, 20 मई को आर्द्रा में शुक्र, 24 मई को आर्द्रा में केतु, 26 मई को मंगल का सिंह राशि में प्रवेश और गुरु के साथ षडाष्टक योग प्राकृतिक आपदा के सूचक है।

वर्षा के समय गुरु कुंभ में, शनि कन्या में और राहू का धनु राशि में भ्रमण के कारण तूफानी हवाओं से भारी नुकसान के योग हैं। लिहाजा इस वर्ष जल स्तंभन कमजोर होने और शनि व मंगल का एक ही राशि में संबंध मानसून को कमजोर करेगा। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में वृषभ राशि का प्रभुत्व होने से यहाँ भी पानी की कमी महसूस होगी।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश: क्या होगा देश दुनिया का हाल? इन 5 राशि वाले लोगों को होगा नुकसान

होली धुलेंडी पर कौनसे रंगों का करें इस्तेमाल कि आसानी से निकल जाए और स्किन भी रहे सुरक्षित

आमलकी एकादशी व्रत रखने की विधि, पूजा, कथा और महत्व

बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान

शुक्र की मीन राशि में वक्री चाल, 4 राशियों का होगा बुरा हाल

सभी देखें

नवीनतम

05 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

05 मार्च 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानिए सूतककाल का समय

चंद्र ग्रहण 2025 का 12 राशियों पर प्रभाव, जानिए किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

होली के 10 रोचक तथ्‍य जानकर चौंक जाएंगे