अनंत चतुर्दशी पर 24 वर्षों बाद विशेष योग...

पं. सोमेश्वर जोशी
* 27 सितं. को दोपहर तक रहेगी चतुर्दशी, मध्याह्न पूर्व करें गणेश विसर्जन 
* अनंत चतुर्दशी पर रखना होगा विशेष ध्यान 


 
इस बार 27 सितंबर, रविवार की अनंत चतुर्दशी विविधताओं से भरी हुई है। इस दिन चतुर्दशी मध्याह्न 12.06 बजे तक ही रहेगी। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 9.53 बजे तक ही रहेगा। इसी दिन श्राद्ध पक्ष भी प्रारंभ होगा अर्थात मध्याह्न से पूर्णिमा आने से पूर्णिमा का श्राद्ध भी होगा। 

गणेश विसर्जन के मंगलमयी मुहूर्त जानिए
 
ज्योतिर्विद पं. सोमेश्वर जोशी ने बताया कि इस बार एक ऐसा योग भी आ रहा है, जो 22 सितंबर 1991 के बाद 24 वर्षों पश्चात आ रहा है जिसमें सिंह का बृहस्पति तथा कन्या का सूर्य है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। चान्द्र मास की गणना के अनुसार इस बार गणेश स्थापना 10 दिन न रहकर 11 दिन रहेगी। 
 
शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्य नहीं होता अतः इस बार विशेष ध्यान रखते हुए गणपति पूजन और विसर्जन मध्याह्न पूर्व करना ही श्रेयस्कर होगा। श्रीगणेश जल के देवता हैं इसलिए उन्हें जल में विसर्जन करना श्रेष्ठ है। 
 
ऐसे करें गणेश विसर्जन :- 
 
हाथ में अक्षत, पुष्प लेकर यह मंत्र बोलकर गणेशजी पर चढ़ाएं- 
 
मंत्र :- 
 
गच्छ-गच्छ सुरश्रेष्ठ:, स्व स्थाने परमेश्वर:,
मम मनोकामनापूर्णय, पुनरागमनाय च...। 
 
श्री गणेशाय नम:, श्री गणेशाय नम:, श्री गणेशाय नम:...।
 
ये करें विशेष - 
 
* गणेश विसर्जन के दिन गणेशजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। 
 
* गणेशजी को विशेष रूप से लड्डू, बाटी, खीर एवं गजाकड़ा (खीर वाली मोटी रोटी) का नैवेद्य लगाएं। 
 
* मंत्रों से हवन या सवाया पाठ या जाप करें। 

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

बाबा वेंगा के अनुसार 2025 के अगले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए साबित होंगे लकी! कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें?

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?

सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Jaya Parvati Vrat 2025: विवाह, प्रेम और सौभाग्य के लिए सबसे शुभ है जया पार्वती व्रत

धन, ज्ञान और शांति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये 7 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गुरु पूर्णिमा पर पढ़ें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, मिलेंगे अनेक चमत्कारी लाभ

खप्पर योग के चलते 5 राशियों को रहना होगा बचकर, कर लें ये 4 उपाय

इस बार 11 दिन पहले मनेगा रक्षाबंधन का पर्व और साल 2026 में 20 दिन देरी से आएंगे ये त्योहार