ज्योतिषियों ने जैसी आशंका व्यक्त की थी कि वर्ष 2025 खतरनाक साल रहने वाला है। करीब करीब वैसा ही मंजर नजर आ रहा है। इस वर्ष 4 बड़े ग्रहों ने अपना राशि परिवर्तन किया था और इसी के साथ ही 15 दिनों के अंतराल में पड़ने वाले सूर्य एवं चंद्र ग्रहण के योग ने देश और दुनिया के हालात बदल दिए।
एक नजर ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन पर:
14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण का योग बना। उसी दिन मीन संक्रांति थी। 29 मार्च 2025 को शनि ने मीन राशि में प्रवेश किया। इसी दिन सूर्य ग्रहण भी था। 14 मई 2025 से गुरु ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में 3 गुना अतिचारी हो गए। 18 मई 2025 को राहु ने बृहस्पति की राशि मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश किया और इसी दिन केतु ने सिंह राशि में गोचर किया। इस ग्रह योग के साथ ही शनि मंगल का नवपंचम योग, पिशाच योग, कुंज केतु योग, षडाष्टक योग, खप्पर योग जैसे कई अशुभ योगों का निर्माण भी हुआ। इन सभी के चलते देश और दुनिया में घटना, दुर्घटना, हादसे, आगजनी, भूकंप, प्राकृतिक आपदा के साथ ही जन विद्रोह और युद्ध की विभीषिका देखने को मिली। जनवरी से लेकर जून तक इन 6 माह में 6 बड़े हादसे भारत में हुए है। यह सभी हादसे ग्रहण और ग्रहों के परिवर्तन के आसपास 15 से 20 दिनों के अंतराल में हुए है।
ALSO READ: भविष्यवाणी: यदि हुआ तीसरा युद्ध तो क्या होगी भारत की स्थिति, जीतेगा या हारेगा
1. महाकुंभ भगदड़:
13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में आयोजित हुए कुंभ मेले में इस बार 66 करोड़ लोगों ने स्नान किया। इस दौरान महाकुंभ में 29 जनवरी बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास भगदड़ मच गई। संगमनोज पर स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और भगदड़ मच गई। जिसमें ब्रह्म बेला का इंतजार कर रहे 37 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 60 लोग घायल हो गए।
2. दिल्ली भगदड़:
इसके बाद 15 फरवरी 2025 को रात करीब 9:26 पर दिल्ली रेलवे स्टेशन 18 लोग भगदड़ में मारे गए जो कुंभ मेले में जा रहे थे। इनमें 14 महिलाएं, 3 बच्चे शामिल थे। इसी दौरान प्रयाग महाकुंभ मेले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक एसयूवी प्रयागराज में एक बस से टकरा गई, जिससे एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।
4. पहलगाम आतंकवादी हमला:
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 पर्यटकों को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने धर्म पूछकर उन्हें गोलियों मार दी। आतंकवादियों ने मुख्य रूप से हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया, हालांकि इंदौर का एक ईसाई पर्यटक भी इसमें शामिल था और एक स्थानीय मुस्लिम लोगों की जान बचाने के चक्कर में मारा गया। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।
5. आईपीएल बेंगलुरु में भगदड़
4 जून 2025 बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली आरसीबी की जीत के जश्न से पहले स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मीडिया खबरों के मुताबिक भगदड़ में 47 लोग घायल हो गए।
6. अहमदाबाद प्लेन क्रैश:
अहमदाबाद में सबसे बड़ा प्लेन हादसा हुआ जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। 12 जून की दोपहर को करीब 1 बजकर 38 मिनट पर यह हादसा हुआ। प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई जबकि जहां प्लेन गिरा था वहां के आसपास के लोगों को मिलाकर कुल मौतें 275 हो चुकी है।
ALSO READ: 4 खतरनाक योग चल रहे हैं, इसलिए बचकर रहें ये 5 तरह के लोग
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को महाराष्ट्र के पचोरा के पास एक यात्री ट्रेन के एक झूठे फायर अलार्म के बाद दूसरी ट्रेन से उतरे लोगों के समूह से टकराने के बाद तेरह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। 9 जून 2025 को सुबह 9 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। यह हादसा मुंबई के दिवा मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ है। भीड़ भाड़ की वजह से लोकल ट्रेन के दरवाजे से 10 यात्री गिर गए। जिसमें 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।