शनि 30 साल बाद मकर में : 3 राशि का शनिदोष खत्म, 3 पर होगा शुरू

Webdunia
शनि 24 जनवरी 2020 को अपनी राशि मकर में पहुंचेंगे। मकर में वे अगले ढाई साल तक रहेंगे। शनि किसी एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। इसलिए शनि के राशि परिवर्तन का राजनीतिक,सामाजिक,आर्थिक स्थितियों पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। 
 
न्याय के देवता होने के नाते सबके साथ न्याय करते हैं। खासकर मेहनत और कर्म पर विश्वास रखने वालों को सफलता मिलती है। ज्योतिषशास्त्र में शनि के राशि परिवर्तन को बड़ी घटना माना है। 
 
शश राजयोग बनेगा
शनि की मकर राशि में गोचर से मेष,कर्क,तुला और मकर के लिए शश राजयोग का निर्माण होगा। यह शनि से बनने वाला सबसे बड़ा योग कहा जाता है।
 
शुक्रवार 24 जनवरी को धनु से मकर राशि में चले जाएंगे। मकर राशि में ही 11 मई 2020 को वक्री हो जाएंगे। वे लगभग 142 दिनों तक यानी 29 दिसंबर तक वक्री ही रहेंगे। मकर चर राशि और पृथ्वी तत्व की राशि है। मकर की अपनी राशि मकर और कुंभ है। शनि मेष में नीच के और-तुला में उच्च के होते हैं। ये बुध और शुक्र के मित्र हैं जबकि सूर्य,मंगल और चंद्र इनके शत्रु हैं। शनि पूरे वर्ष 2020 में अपने पिता सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ में रहेंगे।
 
3 राशि का शनिदोष खत्म, 3 पर चढ़ेगा  
शनि के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि की साढ़े साती समाप्त होगी। जबकि कन्या और वृष राशि पर से शनि की ढैय्या उतर जाएगा। वहीं कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती और तुला और मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या शुरू होगा। इस तरह धनु,मकर और कुंभ पर शनि की साढ़े साती और मिथुन व तुला पर शनि की ढैय्या रहेगा।
 
विभिन्न राशियों पर प्रभाव : 
 
मेष: नौकरी में तरक्की,आय बढ़ेगी
वृष: राजकृपा,लोकप्रियता बढ़ेगी
मिथुन: कार्यों में रुकावट,गृहस्थी में सामंजस्य की कमी
कर्क: अचानक धनलाभ, साझा व्यापार से लाभ
सिंह: मुकदमा में सफलता,रोगों से मुक्ति
कन्या: भूमि-वाहन योग,माता से लाभ
तुला: प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता,धार्मिक कार्य में रुचि
वृश्चिक: आमदनी में वृद्धि,संकट से मुक्ति
धनु: मान-सम्मान बढ़ेगा,संचित धन में वृद्धि
मकर: रुके कार्य में सफलता,कुटुम्ब वृद्धि
कुंभ: विदश यात्रा योग,मानसिक परेशानी
मीन: सभी काम में सफलता,खर्च में वृद्धि

शनि की परेशानी में मिलेगी राहत:
 
-शनिवार को दशरथ कृत स्रोत का पाठ करें
-बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें
-जरूरतमंदों की मदद करें
-शनि मंदिर में दीपक जलाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु ग्रह अस्त, 4 राशियों को रहना होगा 9 जुलाई तक संभलकर

ज्ञान की ज्योति: भारतीय अध्यात्म और परंपरा का संगम, पढ़ें रोचक जानकारी

भारतीय परंपरा में ध्यान के 10 विभिन्न स्वरूपों को जानें

कब है मिथुन संक्रांति, क्या है इसका महत्व?

जाति जनगणना: मुगल और अंग्रेजों ने इस तरह जातियों में बांटा था हिंदुओं को

सभी देखें

नवीनतम

14 जून 2025 : आपका जन्मदिन

14 जून 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

कृष्णपिंगला संकष्टी चतुर्थी कब है, कैसे करें यह व्रत, जानें पूजन के मुहूर्त, विधि और महत्व

अहमदाबाद प्लेन क्रैश का क्या 9 नंबर से है कोई गहरा नाता ? अंकशास्त्र से जानें मंगल के इस साल 2025 के कुछ रहस्य

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

अगला लेख