28 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

पं. उमेश दीक्षित
मेष- प्रतिद्वंद्वी सामने ठहर नहीं सकेंगे। घर में कुछ अशांति रहेगी। पकवा‍नादि का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।


देखें वीडियो...




वृषभ- शारीरिक-मा‍नसिक अस्वस्थता रहेगी। विवादादि से क्लेश व तनाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा।

कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

मिथुन- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। मेहनत सफल होगी। धन-प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।

कर्क- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। घर-बाहर शांति रहेगी। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात होगी।

कल्याणकारी उपाय- गाय को घी-गुड़ मिलाकर रोटी खिलाएं।

सिंह- अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। विवाद से बचें।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी को अर्क-धतूरा व बिल्वपत्र चढ़ाएं।

कन्या- खर्च पर नियंत्रण रखें। तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। मूल्यवान वस्तु समय पर नहीं मिलेगी।

कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

तुला- रुका हुआ धन वापस आ सकता है। उत्तेजना पर नियंत्रण रखना होगा। तांत्रिक पूजा में मन लगेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।

वृश्चिक- लाभदायक सौदे होंगे। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। नई योजनाएं भविष्य में लाभ देंगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु- धर्म में आस्था बढ़ेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रतिद्वंद्वी षड्यं‍त्र रचेंगे।

कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान शुभ रहेगा।

मकर- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद से बचें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। जोखिम वाले कार्य न करें।

कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।

कुंभ- वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। प्रमाद से बचकर कार्य करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा।

कल्याणकारी उपाय- बहते जल में 11 नीले-काले पुष्प डालें।

मीन- गृहस्थी में तनाव रह सकता है। संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रवास शुभ रहेगा। विवाद से बचें।

कल्याणकारी उपाय- माता‍-पिता का आशीर्वाद लें।
Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त