28 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Webdunia
FILE

मेष- जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। परिश्रम बढ़ेगा। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। नए अनुबंध से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनरशिप टूट सकती है। कानूनी मामलों में हानि मिलेगी। दोपहर बाद राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। राजनीति में अच्छी संभावनाएं हैं। नई योजना पूर्ण होने की संभावना रहेगी। पहले से अधिक सचेत रहना होगा। अप्रत्याशित धन प्राप्ति की कोशिश न करें। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। निर्णय पक्ष में नहीं होगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे।

वृषभ- दिन लाभ-शुभ के कार्यों में व्यतीत होगा। अनुकूल स्थान पर पदस्थापना होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कामों में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। पारिवारिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिता-पुत्र प्रेम का व्यवहार करें। दोपहर के समय मन की अनिश्चितता से परेशानी होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शत्रु वर्ग से सतर्क रहें। परिश्रम अधिक होगा। ऋण प्राप्ति के लिए मेहनत करें।

मिथुन- पारिवारिक कार्यों को गति आएगी। आर्थिक मामलों में किसी तरह की जोखिम न उठाएं। शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ होगा। तनावग्रस्त स्थितियों में घिरेंगे। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें। अधिक विश्वास से नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धा में अधिक मेहनत करना होगी। रुके काम बनेंगे। मन न लगने की स्थिति में जवाबदारी से बचें। जरूरत से ज्यादा खर्च होने से मन बेचैन रहेगा। गिरवी रखी वस्तु वापस मिल सकती है। आवेश में आकर कोई गलत कार्य न करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क- व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। दोपहर के समय बनते हुए काम बिगड़ेंगे। रुकावटें, अड़चनें व्यथित करेंगी। कृषि संबंधित रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक वातावरण में सुख मिलेगा। शाम को देवदर्शन का कार्यक्रम बनेगा। वस्तु का आदान-प्रदान तकलीफ देगा। उलझे मामलों में वर्तमान में प्रगति होगी। चिंता बनी रहेगी। अनुभवी व्यक्ति का साथ निश्चितता बढ़ाएगा। आशा-निराशा के बीच समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। निजी कार्यों में गति आएगी। संचार के माध्यम बनेंगे।

सिंह- अपनी रुचियों को संवारें। मित्रों से भेंटवार्ता होगी। नया कार्य बनेगा। सुख रहेगा। पूज्य व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों में परेशानी होगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मतभेद दूर होंगे। न्यायसंगत कार्य होने से हर्ष रहेगा। पारिवारिक शांति का अनुभव होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बड़े वाहन की खरीददारी की औपचारिकताएं पूर्ण हो जाएंगी। यात्रा विषयक योजना बनेगी। सगे-संबंधी विवाह विषयक चर्चा में रस लेंगे। धार्मिक छवि के चलते व्यस्तता बढ़ेगी।

कन्या- यात्रा प्रवास आदि का योग है। वाहन चलाते समय यथेष्ठ सावधानी रखें। मित्र मिलन होगा। नए उत्पाद में लाभ होगा। स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन आदि में खर्च होगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। मन लगाकर कार्य करें, सफलता के संकेत। मनमाफिक कार्य होंगे। अधूरे कार्य गति पकड़ लेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। समय की अनुकूलता रहेगी। खर्च की पूर्ति होगी। थोड़ी सी मेहनत के पूर्ण परिणाम मिलेंगे।

तुला- सुबह प्रत्येक कार्य के प्रति आश्वस्त रहेंगे। नए समीकरण बनने का योग है। जारी प्रयासों में लाभदायक अवसर मिलेंगे। अधिक परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होगी। दोपहर में काम का बोझ बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक मामले हल हो पाएंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। अस्थाई नौकरी वालों को स्थिरता प्राप्त होगी। सायंकाल वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अच्छा व्यवहार करें। सुविधाएं मिलेंगी, सम्मान के मौके आएंगे।

वृश्चिक- प्रात: पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र वर्ग मदद करेंगे। सुखोपभोग होगा। शिवलिंग पर चंदन, जल अर्पित करें। मनोकामना पूर्ण होगी। दोपहर के बाद अपनों से सामंजस्य बनाए रखने में परेशानी होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। समझौता करना पड़ेगा। अध्‍यात्म सुख मिलेगा। सायंकाल उचित गुरु की तलाश पूर्ण होगी। तीर्थयात्रा भी संभव है। गुम हुई वस्तु मिलने से प्रसन्नता होगी। रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा।

धनु- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सहज व्यवहार से कई तरह के दोस्त जुड़ेंगे। धर्म की ओर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करें। जमीनी सौदों में थोड़ी-बहुत उलझनें होंगी। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। किसी के सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखने से लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। संतान से संबंधित कार्यों में धन खर्च होगा। भावनात्मक स्थितियों से बचने का प्रयास करें। सम्मान एवं नौकरी की अच्‍छी संभावना है। विद्या अध्ययन करें।

FILE
मकर- आज भूमि-भवन में पैसा लगाने से लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। नए कार्यों की शुरुआत होगी। तालमेल बनाए रखना होगा। उपचार में लापरवाही न बरतें। सेहत का ध्यान रखना होगा। दोपहर बाद राज्यपक्ष से सहयोग मिलेगा। रोजगार की समस्या हल होगी। दूरदराज की यात्रा बनेगी। ‍अतिथि आगमन होगा। ऋण लेने की प्रक्रिया में सफल रहेंगे। निजी संबंध निखारने के प्रयास करना होंगे। उत्साह एवं लगन में कमी होने से महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। शाम के समय शिवपूजन करें।

कुंभ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। मन चंचल रहेगा। दोपहर के बाद मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। व्यापार में मनोयोग से कार्य करेंगे तो लाभ होगा। जमीन-जायदाद के अच्छे दाम मिल सकते हैं। संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। घूमने में मन लगेगा। छोटे कर्मचारियों के साथ तालमेल बैठाना होगा। शाम के समय स्वास्थ्य एवं प्रति‍ष्ठा में सतर्कता वांछनीय। निराश होने के बजाए दोबारा कर्म करें। आदर कम होने के बाद भी फर्ज से न हटें।

मीन- कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। ‍मन प्रसन्न रहेगा। निजी पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। उत्साह और आत्मविश्वास में अभिवृद्धि होगी। यश और सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता का वातावरण होगा। दोपहर के समय कार्यों को गति मिलेगी। अकस्मात धन की प्राप्ति होगी। बना सोचे-समझे भाग लेने के ‍नतीजे विपरीत रहेंगे। शाम को ससुराल पक्ष से किसी का आगमन हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रखें। आत्मीयजनों का सहयोग मिलेगा। संबंध बढ़ने की संभावनाएं बनती हैं।


Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

श्रीमद्भागवत पुराण में लिखी ये 10 बातें कलयुग में हो रही हैं सच

वर्ष 2026 में होगा नरसंहार, क्या है इसके पीछे की भविष्‍यवाणी

देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्यों जुलाई में हो रहे हैं ट्रेवल प्लान कैंसल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 01 जून 2025, माह का पहला दिन क्या लाया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें अपना राशिफल

01 जून 2025 : आपका जन्मदिन

01 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope June 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 02 से 08 जून का समय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 लोग रहेंगे 1 माह तक परेशान